{"_id":"65effab78d6f74545b0ce8e8","slug":"late-night-accident-in-rewari-six-including-four-women-died-ghaziabad-news-c-30-gbd1003-329602-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रेवाड़ी में देर रात हादसा, चार महिलाओं समेत छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रेवाड़ी में देर रात हादसा, चार महिलाओं समेत छह की मौत
विज्ञापन
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। बाबा खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे गाजियाबाद के श्रद्धालुओं की इनोवा कार दिल्ली रोड पर मसानी गांव के पास पंक्चर हो गई। चालक कार सड़क किनारे खड़ी कर टायर बदल रहा था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
गाजियाबाद के अजनार एंक्लेव (चंद्रनगर) की रहने वाली शिखा गुप्ता, रंजना कपूर, रजनी कपूर, बरखा बंसल, नीलम चोपड़ा और ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक यूको विलेज निवासी पूनम जैन ने खाटू श्याम के दर्शन के लिए इनोवा गाड़ी बुक कराई थी। गाड़ी हिमाचल निवासी विजय कुमार चला रहा था। रविवार की रात वापसी के समय करीब साढ़े 10 बजे मसानी नहर के ऊपर गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। इस पर चालक गाड़ी साइड में खड़ी करके टायर बदलने लगा। अंधेरा होने के कारण सभी महिलाएं गाड़ी के पास ही खड़ी थीं। रात 11 बजे रेवाड़ी की तरफ से खरखड़ा जा रही एक तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी ने इनोवा को जोरदार टक्कर मार दी। स्पीड इतनी ज्यादा थी कि इनोवा को टक्कर मारने के बाद एसयूवी पास में खड़ी महिलाओं को कुचलते हुए पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में मौके पर चार महिलाओं ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है एसयूवी में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस गांव खरखड़ा जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में यह हादसा हो गया।
इन लोगों की हादसे में गई जान
अजनार एंक्लेव, चंद्रनगर, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी रंजना कपूर (39), नीलम चोपड़ा (54), शिखा गुप्ता (40), हिमाचल निवासी चालक विजय (40), ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक यूको विलेज निवासी पूनम जैन (50) और रेवाड़ी के खरखड़ा गांव निवासी सुनील (24) की हादसे में मौत हुई है।
विज्ञापन
ये लोग गंभीर रूप से हुए घायल
हादसे में रेवाड़ी के खरखड़ा गांव निवासी रोहित (24), अजय (35), सोनू (23), मिलन (28), गाजियाबाद के अजनारा एंक्लेव निवासी बरखा बंसल (50) और रजनी कपूर (46) गंभीर रूप से घायल हैं। तीन घायलों को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल का इलाज रेवाड़ी में चल रहा है।
हादसे में मारी गईं सभी महिलाएं आपस में थी सहेलियां
हादसे में मारी गईं सभी महिलाएं आपस में सहेलियां थीं और आस-पड़ोस में रहती थीं। पुलिस ने मृतका शिखा गुप्ता के पति प्रमोद गुप्ता के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि एसयूवी गाड़ी की तेज रफ्तार हादसे का कारण है। अंधेरा होने के कारण चालक को सामने खड़ी इनोवा गाड़ी दिखाई नहीं दी और यह हादसा हो गया।
-- -- --
वर्जन-
गांव मसानी में सड़क दुर्घटना में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हुई है। इनोवा में छह लोग और एसयूवी में पांच लोग सवार थे। हालांकि, घटना के समय इनोवा की सवारियां गाड़ी के पास खड़ी थीं। मामले की जांच की जा रही है। - नरेंद्र सागवान, उप पुलिस अधीक्षक, बावल (रेवाड़ी)