फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Last year's record broken in collecting property tax

Ghaziabad News: संपत्ति कर वसूलने में तोड़ा पिछले वर्ष का रिकॉर्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Last year's record broken in collecting property tax
- शासन की ओर से 313 करोड़ रुपये का लक्ष्य
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। नगर निगम ने इस बार संपत्ति कर वसूलने में पिछले वित्तीय वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 206 करोड़ रुपये कर वसूला गया था, यह आंकड़ा इस बार फरवरी में ही 209 करोड़ से अधिक पहुंच गया है। हालाकि, शासन की तरफ से इस बार 313 करोड़ रुपये संपत्ति कर वसूली का लक्ष्य तय किया गया था, जिसे पूरा कर पाना आसान नहीं होगा। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर 10 मार्च से पहले कर वसूली का अभियान तेजी से चलाने के निर्देश सभी जोनल प्रभारियों को दिए गए हैं।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में नगर निगम ने पांचों जोन से 206.67 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति कर वसूला था। वहीं, वित्तीय वर्ष 2023-24 में एक अप्रैल 2023 से 29 फरवरी तक 209.42 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति कर वसूला गया है। सबसे ज्यादा वसुंधरा जोन ने 90.54 करोड़ रुपये से अधिक कर वसूला है जो बीते वित्तीय वर्ष से 7.55 करोड़ रुपये अधिक है। दूसरे नंबर पर कविनगर जोन है, जहां पिछले वित्तीय वर्ष से 1.11 करोड़ रुपये अधिक 40.15 करोड़ रुपये संपत्ति कर की वसूली की गई है। अब तक 300 से अधिक बकायेदारों की संपत्तियों पर सील लगाई जा चुकी है। मुख्य कर अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि 10 मार्च तक वसूली अभियान तेज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

किस जोन से कितना मिला संपत्तिकर
-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


जोन राशि
वसुंधरा 90,549,2441
मोहननगर 30,360,4123
कविनगर 40,155,6163
सिटी 36,739,4435
विजयनगर 11,617,9817
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed