फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Landlord's son raped a 10th class student

Ghaziabad News: मकान मालिक के पुत्र ने 10वीं छात्रा से किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Landlord's son raped a 10th class student
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में मकान मालिक के पुत्र ने 17 वर्षीय कक्षा दस की छात्रा को घुमाने के बहाने ओयो होटल में ले जाकर चॉकलेट में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने किसी से घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने छात्रा का कई बार शोषण किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी युवक दो बच्चों का पिता है।
विज्ञापन

नगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह किराये पर मकान लेकर परिवार के साथ रहता है। उसकी तीन पुत्री हैं। 17 वर्षीय बड़ी बेटी कक्षा दस में पढ़ती है। आरोप है कि मकान मालिक का पुत्र लगभग 20 दिन पूर्व छात्रा को घुमाने के बहाने निवाड़ी मार्ग पर केशव कुंज स्थित सनराइज ओयो होटल ले गया और वहां चॉकलेट में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना जिक्र किसी और से करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने छात्रा को कई बार ब्लैकमेल किया। दो दिन पूर्व आरोपी ने एक बार फिर छात्रा पर होटल चलने का दबाव बनाया। छात्रा ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने मकान मालिक से विरोध जताया तो उसने छात्रा के परिजनों को गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। छात्रा के पिता ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के अनुसार आराेपी के खिलाफ पॉक्सो, एससी-एसटी और दुष्कर्म सहित अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed