फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Land worth Rs 450 crore vacated in Ajantapuram scheme

Ghaziabad News: अजंतापुरम योजना में खाली कराई 450 करोड़ की जमीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Land worth Rs 450 crore vacated in Ajantapuram scheme
अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
साहिबाबाद। आवास विकास परिषद ने बुधवार को अजंतापुरम में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। परिषद ने यहां करीब चार हेक्टेयर जमीन पर हुए कब्जे को हटवा दिया। कब्जामुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब 450 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

तीन दशक में यह पहला मौका था, जब परिषद की टीम ने अपनी योजना की सुध ली। तीन दशक में परिषद की ओर से योजना को शुरू नहीं किया जा सका है। वहीं, इस बीच योजना की जमीन पर लोगों ने कब्जा करना शुरू कर दिया था। अजंतापुरम योजना को कुल 135 हेक्टेयर जमीन पर बसाया जाना है, जिनमें 11 समितियां भी समाहित होनी हैं। योजना में आविप की जमीन पर कुछ कबाड़ियों ने अपना कारोबार शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

बुधवार को परिषद की प्रवर्तन दल की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। योजना की भोपुरा से लगी बाउंड्री पर मौजूद खसरा संख्या 699,700 और 702 पर बड़ी संख्या में मौजूद झुग्गी झोपड़ियों को हटाया गया। आवास विकास के अधिशासी अभियंता निखिल माहेश्वरी ने बताया कि पिछले दिनों फिजिबिलिटी रिपोर्ट से पहले योजना का डिजिटल जमीन का सर्वे किया गया था। सर्वे में यह सामने आया कि कुछ लोग अनाधिकृत से यहां रह रहे हैं और यहां अपना कारोबार भी चला रहे हैं। ऐसे में सभी को नोटिस जारी कर मुनादी भी कराई गई। इसके बाद कुछ लोगों ने स्वयं अपना सामान हटा लिया वहीं जो लोग रह गए थे बुधवार को परिषद की टीम ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता विकास यादव के साथ ही विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-योजना शुरू करने पर समिति पदाधिकारियों को बुलाया-
योजना शुरू करने के लिए निर्माण खंड तीन की ओर से कुछ ही दिन पहले फिजिबिलिटी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। बुधवार को एक ओर जहां योजना से अतिक्रमण हटाया जा रहा था। वहीं, दूसरी ओर मुख्यालय में योजना पर कार्य शुरू करने के लिए समिति पदाधिकारियों के साथ आवास आयुक्त की बैठक रखी गई थी। बैठक में योजना को जल्द से जल्द शुरू कराने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed