फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   land aqisition

Ghaziabad News: सड़क से 100 मीटर भूमि के अधिग्रहण से मुक्त करने की मांग

Mon, 29 Sep 2025 11:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Updated Mon, 29 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
land aqisition
हापुड़। चमरी और अच्छेजा के किसानों के साथ दिल्ली रोड मार्केट के दुकानदारों ने भाकियू के नेतृत्व में सोमवार को एचपीडीए में ज्ञापन दिया। इसमें दिल्ली रोड पर 100 मीटर तक भूमि को अधिग्रहण से मुक्त करने और 19 हजार वर्ग मीटर के दामों को लेकर चल रहे विवाद को खत्म करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि दिल्ली रोड पर बनी दुकानों को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। प्राधिकरण के अधिकारी गलत तरीके से अधिग्रहण कर, किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सड़क से पीछे की जमीन का अवार्ड गलत तरीके से किया गया है। इसमें संशोधन कर किसानों को राहत दिलाई जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं पर प्राधिकरण के सचिव ने एक सप्ताह का समय मांगा है। इस मौके पर रवि भाटी, संजय चौधरी, अजय, अनिल अधाना, देवराज सिंह, गाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed