Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lakhs spent on fruit decorations at weddings; fruit decor has become a status symbol.

Ghaziabad News: शादियों में फलों की सजावट पर लाखों खर्च, स्टेटस सिंबल बना फ्रूट डेकोरेशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Lakhs spent on fruit decorations at weddings; fruit decor has become a status symbol.
साहिबाबाद। शादियों में अब केवल फूलों और लाइटों की सजावट ही आकर्षण का केंद्र नहीं रह गई है। महंगे और विदेशी फल भी स्टेटस सिंबल बनते जा रहे हैं। शादी समारोहों में मेहमानों के स्वागत से लेकर खाने के स्टॉल पर आकर्षक फ्रूट डेकोरेशन कराया जा रहा है। इसके लिए कीवी, ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, चेरी, अनार और विदेशी अंगूर जैसे महंगे फलों का इस्तेमाल हो रहा है। सामान्य सजावट के मुकाबले फ्रूट डेकोरेशन पर लाखों रुपये तक खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

साहिबाबाद नवीन फल सब्जी मंडी में भी इन दिनों इस तरह के फलों की मांग 30 से 40 प्रतिशत बढ़ने लगी हैं। फल विक्रेता जोन ने बताया कि साउथ अफ्रिका, चाइना समेत दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों से स्ट्रॉबेरी समेत कई फल मंडी तक पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ विदेशी किस्मों के फल दूसरे राज्यों के थोक कारोबारियों के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शादी समारोहों में इनकी मांग बढ़ने से फल कारोबारियों को भी अच्छा कारोबार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शादियों में थीम के अनुसार सज रहे फलों के स्टॉल
वेडिंग प्लानर शालिनी कुमार ने बताया कि शादियों में थीम के अनुसार फलों की अलग-अलग आकृतियों में सजावट, फलों से बने फूड आर्ट और रंग-बिरंगे फ्रूट काउंटर तैयार कराए जा रहे हैं। वहीं स्टॉल में फलों की गुणवत्ता, रंग और उनकी आकर्षक प्रस्तुति पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
फल का नाम प्रमुख देश और स्थान
अल्फांसो आम – 300 भारत (रत्नागिरी, देवगढ़), यूएई
स्ट्रॉबेरी – 60 पैकेट अमेरिका, स्पेन, मिस्र, तुर्की
अनार – 200 अफगानिस्तान, ईरान, तुर्की, स्पेन
सेब – 160, 200 अमेरिका, न्यूजीलैंड, पोलैंड, चीन
आलूबुखारा – 200 दक्षिण अफ्रीका, चिली, स्पेन, अमेरिका
ड्रैगन फ्रूट – 300 वियतनाम, थाईलैंड, मलेशिया, चीन
नाशपाती – 250, 300 चीन, दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड
माल्टा – 160 दक्षिण अफ्रीका
सफेद अंगूर – 160 दक्षिण अफ्रीका, चिली, पेरू, ऑस्ट्रेलिया
रेड अंगूर – 200 अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, चिली, पेरू
कीवी – 200, 250 न्यूजीलैंड, इटली, चिली, ग्रीस
ब्लूबेरी – 250 अमेरिका, कनाडा, पेरू, चिली
एवोकाडो – 80 पेरू, मैक्सिको, केन्या, दक्षिण अफ्रीका
पर्सिमन (अमरफल)-280-450 जापानी फल
नोट- यह सभी फलों के दाम पीस और किलो प्रतिकिलो में दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed