फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lack of cleanliness in the TAH has created a stir among the people.

Ghaziabad News: टीएचए में साफ-साफई नहीं होने पर लोगों में नाराजगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Lack of cleanliness in the TAH has created a stir among the people.
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर दो बी में खाली प्लाट में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। लोगों का कहना है नगर निगम स्वच्छ शहर के दावे करता है लेकिन तस्वीर इससे उलट है। टीएचए में अलग-अलग जगह सड़कों पर गंदगी से लोग परेशान हैं। कूड़े से भरे नालों का वीडियो बनाकर भी लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि सफाई है तो है कहां। वहीं] आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सेक्टर-2बी में कूड़े का ढेर लगा है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। सुपरवाइजर बहाने बनाकर टालमटोल करते है। ईएसआई अस्पताल से राजबाग मेट्रो स्टेशन मार्ग पर नाले गंदगी से भरे हुए है। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है और अधिकारियों से शिकायत की है। वहीं, नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश ने बताया कि कूड़ा उठाने के लिए टीम को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नालों की सफाई को लेकर भी कार्ययोजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed