फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Laborer dies after wall of school under construction collapses

Ghaziabad News: निर्माणाधीन स्कूल की दीवार गिरने से मजदूर की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after wall of school under construction collapses
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र जीवन गेट क्षेत्र में रविवार शाम स्कूल की निर्माणाधीन दीवार मजदूर कैलाश मंडल उर्फ मुकेश (44) पर गिर गई। अस्पताल में उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई। दीवार के पास जमीन पर खुदाई करने के दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन


मूलरूप से ग्राम बहिलवारा सीतामढ़ी बिहार के रहने वाले कैलाश मंडल परिवार के साथ पूजा कॉलोनी फेस-2 में रहते थे। परिवार में पत्नी शीलादेवी, बेटियां ज्योती, नेहा और बेटा अमन है। अमन ने बताया कि उनके पिता को ठेकेदार ने काम करने के लिए फोन कर बुलाया था। ठेकेदार ने उनके पिता को स्कूल के निर्माणाधीन दीवार के पास खुदाई के लिए लगाया था। काम करने के दौरान दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से कैलाश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल को ठेकेदार ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान कैलाश मंडल की मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि कैलाश मंडल घर में इकलौते कमाने वाले व्यक्ति थे। बच्चे अभी छोटे हैं। कैलाश मंडल की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed