फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Laborer dies after cloth gets stuck in mill chain

Ghaziabad News: मिल की चेन में कपड़ा फंसने से मजदूर की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after cloth gets stuck in mill chain
मोदीनगर। मिल में काम करते हुए चेन की चपेट में आने से रविवार सुबह 62 वर्षीय मजदूर धर्मपाल की मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। घंटों तक गहमागहमी होती रही। बाद में मिल प्रबंधन और मजदूर के परिजनों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव पैंगा निवासी धर्मपाल भूपेंद्रपुरी कॉलोनी में रहते थे। धर्मपाल एक मिल में काम करते थे, दो वर्ष पूर्व वह सेवानिवृत्त हो गए थे। जरूरत पड़ने पर मिल प्रबंधन धर्मपाल को मशीनों की मरम्मत के लिए बुला लेता था। बताया कि मिल की एक मशीन की चेन खराब हो गई। धर्मपाल रविवार सुबह चेन ठीक करने के लिए मिल पहुंचे। इसी दौरान उनके गले में पड़ा कपड़ा चेन में फंस गया। गंंभीर धर्मपाल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

धर्मपाल की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ काफी लोग एकत्रित होकर मिल पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मिल अधिकारियों ने बताया कि समझौते के बाद मजदूर के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया और वह शव दाह संस्कार के लिए ले गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed