{"_id":"57531bed4f1c1b903c108cda","slug":"labor-department-records-room-fire-hundreds-files-jlin","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम विभाग के रिकॉर्ड रूम में लगी आग, सैकड़ों फाइलें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम विभाग के रिकॉर्ड रूम में लगी आग, सैकड़ों फाइलें जलीं
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहियानगर स्थित श्रम विभाग के रिकॉर्ड रूम में आग लग गई, जिसमें सैकड़ों फाइलें और फोटोकॉपी मशीन जल गई है। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। अंदेशा आग लगाए जाने की साजिश का भी है, क्योंकि कमरे में शार्ट सर्किट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
घटना शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे की है। श्रम विभाग कार्यालय के पास रहने वाले लोगों ने स्टोर रूम में धुआं उठता देखा। इससे हड़कंप मच गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड और श्रम विभाग के अफसरों को सूचना दी।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड, स्थानीय लोगों, सिहानी गेट कोतवाली पुलिस ने खिड़की और शीशे तोड़कर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में जल रहीं फाइलों को बाहर निकाला। हजारों फाइलें बचा ली गईं, लेकिन दुकान और अन्य कार्यालयों से संबंधित सैकड़ों फाइलें जल गईं।
विज्ञापन
आग की सूचना कार्यालय पहुंचे उप श्रमायुक्त धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि स्टोर रूम में शार्ट सर्किट नहीं हुआ है। आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल सका है, जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि आग में जली फाइलें काफी पुरानी हैं।
कितनी फाइलें जली हैं, उसकी छानबीन कराई जा रही है। दूसरी तरफ, शार्ट सर्किट नहीं होने के बावजूद आग लगने की इस घटना में साजिश से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। जांच केबाद ही पता चल पाएगा आग कैसे लगी।
आग की हालिया घटनाएं
17 मई- वैशाली में भीषण आग, सिलेंडर फटा
14 मई- राजनगर में एसी में ब्लास्ट, पांच की मौत
27 अप्रैल- मसूरी में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग