{"_id":"5eff0cb68ebc3e42c701f168","slug":"l14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाजल मिलने की उम्मीदों पर फिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाजल मिलने की उम्मीदों पर फिरा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
\n\nगंगाजल मिलने की उम्मीदों पर फिरा पानी\n\n- शिखर एंक्लेव में यूजीआर एक बार फिर से नहीं हो सका चालू\n\n- अंडर-ग्राउंड पैनल बॉक्स में सुरक्षा के इंतजाम न होने से मजदूर नहीं उतर सके नीचे\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\n
विज्ञापन
साहिबाबाद। वसुंधरा, सेक्टर 15 स्थित शिखर एन्क्लेव में प्रयासों के बावजूद गंगाजल आपूर्ति योजना पर एक बार फिर से पानी फिर गया है। आवास एवं विकास परिषद द्वारा बनाए गए अंडर ग्राउंड रिजर्व वाटर (यूजीआर से गंगाजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो की। दरअसल यूजीआर के लिए बनाए गए अंडरग्राउंड पैनल बॉक्स में सुरक्षा इंतज़ाम न होने के कारण कोई भी कर्मचारी उस पैनल बॉक्स में जाकर उसे स्टार्ट व बंद करने का जोखिम नहीं उठा पा रहा है। जिसकी वजह से यूजीआर अभी तक चालू नहीं हो पाया है। \nसोसायटी के लोगों का कहना है कि पिछले दिनों आविप अधिकारियों ने नए सिरे से यूजीआर को चालू कराने के लिए काम शुरू कराया था। वहीं मजदूरों ने कुछ काम किया उसके बाद जब यूजीआर के लिए बनाए गए पैनल बॉक्स में उतरने की बात हुई तो असुरक्षा के मद्देनजर मजदूरों ने इस कार्य से मना कर दिया। लोगों का कहना है कि यूजीआर के अंडरग्राउंड पैनल बॉक्स में नीचे उतरकर उसे स्टार्ट कर भी देता है तो उसके बाद उसका बाहर निकलना तक मुश्किल है। जिसकी वजह से काम कर रहे ठेकेदार ने पैनल के अंदर जाने से इंकार कर दिया। गंगाजल न मिलने से निराश लोगों ने मामले की शिकायत आवास आयुक्त लखनऊ और मुख्यमंत्री से की है।\n\n-------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन