फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नालों की सफाई के लिए इंदिरापुरम को जीडीए ने चार जोन में बांटा

नालों की सफाई के लिए इंदिरापुरम को जीडीए ने चार जोन में बांटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
नालों की सफाई के लिए इंदिरापुरम को जीडीए ने चार जोन में बांटा
नालों की सफाई के लिए इंदिरापुरम को जीडीए ने चार जोन में बांटा - जीडीए की प्रत्येक टीम में 6 कर्मचारी विभिन्न इलाकों में कर रहे सफाई - मानसून के दौरान इंदिरापुरम को जलभराव से बचाने के लिए जीडीए ने कसी कमर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। इंंदिरापुरम में मानसून की झमाझम बारिश पड़ने के बाद लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए जीडीए ने इंदिरापुरम को चार जोन में बांटकर सफाई शुरू करा दी है। प्रत्येक जोन में जीडीए की तरफ से नाले-नालियों की सफाई के लिए टीम का गठन भी किया गया है। वहीं लोगों का आरोप है कि मानसून से पहले नालों की सफाई का रोस्टर तैयार होता है। लेकिन जमीनी स्तर पर महज खानापूर्ति कर कागजातों में योजना पूरी कर दी जाती है।  इंदिरापुरम निवासी विजय कुमार का कहना है कि अहिंसाखंड-2, 1 और कनावनी की तरफ प्रति वर्ष जलभराव से लोगों को दिक्कत होती है। कई बार तो सोसायटियों में पहुंचते-पहुंचते गाड़ी में नुकसान हो जाता है। इसी तरह शिप्रा सन सिटी रोड, नीतिखंड, न्यायखंड, मकनपुर, अभयखंड, विधायक कालोनी, वैभवखंड में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अभी तक नाले या नालियों की सफाई नहीं हुई है। कई जगहों पर तो मिट्टी का ढेर जमा हुआ है। इतना ही नहीं, लोगों ने रैंप बनाकर नालों को कवर किया हुआ है उनमें भी बीते वर्षों से सफाई नहीं हुई है। लोगों की इन्हीं तमाम शिकायतों पर जीडीए ने इंदिरापुरम को चार जोन में बांटकर नालों की सफाई शुरू करा दी है। मकनपुर में नाले की टीम ने करीब तीन दिनों में सफाई कर दी। वहां पर मिट्टी का ढेर जमा हुआ था। इसके अलावा न्यायखंड, वैभवखंड समेत अन्य इलाकों को कुछ चार जोन में बांट दिया गया है। प्रत्येक जोन में छह टीमों को उतारा गया है। टीम के साथ एक जेसीबी मशीन भी है। जो समय के अनुसार छोटे-बड़े नालों की सफाई कर शिल्ट को उठा लेती है। जीडीए के ऐई अजीत कुमार का कहना है कि इंदिरापुरम में जिन इलाकों में जलभराव की समस्या बनने की आशंका थी। उन इलाकों में लगभग सफाई हो चुकी है। बाकी क्षेत्रों में टीमें काम कर रही हैं।  -------------------------- सुुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed