{"_id":"5eaeb7688ebc3e904d58842c","slug":"l-b-l-l-i107","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के बेटे का सैंपल लेकर किया क्वारंटीन, कराया सैनिटाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के बेटे का सैंपल लेकर किया क्वारंटीन, कराया सैनिटाइजेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रामप्रस्थ के सी ब्लॉक में महिला को आया था कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। रामप्रस्थ के सी ब्लॉक में महिला में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को मरीज के बेटे का भी सैंपल ले लिया। इसके बाद टीम ने उसे होम क्वारंटीन कर दिया है। वहीं, पति की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय पार्षद ने भी पूरे इलाके को सैनिटाइज कराया है। रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे स्वास्थ्य विभाग से दो डॉक्टरों की टीम महिला मरीज के घर पहुंची। वहां टीम ने सभी लोगों से पूछताछ की और फिर मरीज के बेटे का सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस बीच डॉक्टरों ने उनसे कोरोना संबंधी कई सवाल भी पूछे। इसके बाद सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है। जबकि उन्हें होम क्वारंटीन में रखा गया है। स्थानीय पार्षद श्रीभगवान अग्रवाल ने बताया कि पूरे इलाके को सैनिटाइज कराया गया है। साथ ही लोगों को भी घरों से बाहर ना निकलने की अपील की है। इसके अलावा दकमल विभाग और नगर निगम की टीम ने वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम में सील सोसायटी ( हॉट स्पॉट) में भी सैनिटाइज किया। -------------------- सुमित कुमार