फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सीवर मेनहोल ठीक,अब जल निगम और नगर निगम को लिखेंगे पत्र

सीवर मेनहोल ठीक, अब जल निगम और नगर निगम को लिखेंगे पत्र

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
सीवर मेनहोल ठीक,अब जल निगम और नगर निगम को लिखेंगे पत्र
सीवर मेनहोल ठीक,अब जल निगम और नगर निगम को लिखेंगे पत्र - दोनों विभागों से नियमित रूप से एमपीएस की सफाई के बाद चलाने की होगी मांग - सीवरमेन होल में गंदगी और गाद जमा होने की संभावना माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। शक्तिखंड-1 में कैंब्रिज स्कूल के सामने सीवर ओवरफ्लो की समस्या को तत्काल निपटाया गया है। जीडीए अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद उसका लेवल ऊंचा कर दिया है। अब मानसून में स्थिति ना बिगड़े इसके लिए कंफेडरेशन ऑफ ट्रांस हिंडन की तरफ से जल निगम और नगर निगम को पत्र लिखकर एमपीएस चलाने व सफाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
सोसायटी में रहने वाले कुलदीप सक्सेना ने बताया कि कई महीनों से कैंब्रिज स्कूल के सामने सीवर मेनलाइन ओवरफ्लो हो रही है। जिसके कारण डी और एच ब्लाक में लोगों के घरों के सामने पानी भरा रहता है। मेन लाइन ब्लॉक होने से इलाके के अधिकांश मेनहोल भी बैक मारने लगे हैं। रोजाना सुबह डयूटी जाने के दौरान लोगों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। समस्या के समाधान के लिए कई बार जीडीए के अधिकारियों को शिकायत दी गई। इसके बाद बुधवार को जीडीए के अधिशासी अभियंता एसके चौधरी के नेतृत्व में टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जिसमें मेन होल को चेक करने के बाद उसका लेवल ऊंचा कर दिया गया। इस प्रक्रिया को कंफेडरेशन ऑफ ट्रांस हिंडन के पदाधिकारी ने कारगर नहीं माना है। उन्होंने नियमित रूप से जल निगम और नगर निगम के एमपीएस को चलाने और मेनहोल की सफाई का मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश पड़ने के बाद स्थिति यथावत हो जाएगी। बताया गया कि जल निगम और नगर निगम के एमपीएस की सफाई और नियमित से न चलने की बात को जीडीए अधिकारियों ने भी माना है। इससे इंदिरापुरम में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। मामले में कुलदीप सक्सेना का कहना है कि वह जल्द ही कंफेडरेशन की तरफ से जल निगम और नगर निगम को पत्र लिखकर मेन पंपिंग स्टेशन को नियमित रूप से चलाने और मेनहोल की सफाई को कराने की मांग करेंगे। जिससे इंदिरापुरम में सीवर ओवरफ्लो की समस्या को दूर किया जा सके। ------------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed