Manipur Violence: कुर्सी है तुम्हारा ये जनाजा तो नहीं है?, कवि कुमार विश्वास ने बीरेन सिंह पर कसा तंज
कवि कुमार विश्वास ने मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह से हिंसा की घटनाओं पर इस्तीफा देने के लिए कहा है।
विस्तार
मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न करके घुमाने की घटना पर सरकार की कड़ी आलोचना हो रही है। इसी बीच कवि कुमार विश्वास ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह पर शायरी कर तंज कसा। वहीं इस्तीफा देने की मांग की है।
कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर सीएम बीरेन सिंह पर हमला करते हुए कहा कि कुर्सी है तुम्हारा ये जनाजा तो नहीं है। कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते। कुमार विश्वास ने इस शायरी के साथ ही सीएम एन बीरेन सिंह को टैग भी किया है। उनका यह तंज हिंसा पर उनसे इस्तीफा की मांग है। जानकारी के लिए बता दें कि मणिपुर में दो महिलाओं संग हुई घटना पर राजनेताओं से लेकर सेलेब्स समेत इन स्टार्स ने की निंदा की है।
“कुर्सी है तुम्हारा ये जनाज़ा तो नहीं है ?
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) July 19, 2023
कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते ?”@NBirenSingh
वहीं दूसरी तरफ मणिपुर सीएम ने महिलाओं के नग्न वीडियो की घटना पर कड़ा रुख अपना लिया है। उन्होंने सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। सीएम ने बताया कि मामले में पहली गिरफ्तारी आज सुबह की गई है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर सीएम से बात की।