{"_id":"673ae73efd214ef5a90541cc","slug":"kotwali-police-encounter-with-two-criminals-late-sunday-night-2024-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में मुठभेड़: देर रात दो बदमाश गिरफ्तार, दोस्त की हत्या के बाद से थे फरार; ऐसे दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में मुठभेड़: देर रात दो बदमाश गिरफ्तार, दोस्त की हत्या के बाद से थे फरार; ऐसे दबोचा
Mon, 18 Nov 2024 12:35 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:35 PM IST
सार
गाजियाबाद में बीती रात पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बदमाश दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली पुलिस की रविवार देर रात दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है। दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बदमाशों ने दो दिन पूर्व अपने साथी की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। हत्या को हादसा दर्शाने का प्रयास किया। हत्या का कारण ड्रग्स के धंधे में रंजिश बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात पुलिस को कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आये एक युवक का शव मिला। शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार भी कर दिया। इसी बीच पुलिस को विजय नगर निवासी परमानन्द ने अपने बेटे की गुमशुदगी की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर मिले शव की फ़ोटो उन्हें दिखाई तब उन्होंने शव अपने बेटे लाल सिंह (26 वर्ष) का बताया। पुलिस ने इस मामले में एक सूचना के आधार पर रविवार देर रात हिंद नगर में चेकिंग बढ़ा दी। यहीं रात पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हुई है।
विज्ञापन
एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी का कहना है कि मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से अनिल उर्फ लंबू घायल हुए है जबकि उसका साथी नईम भी पकड़ा गया है। हत्या की वजह मृतक और आरोपियों का ड्रग्स के काम को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था।