फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   kisan will protest up gate

आज यूपी गेट पर डेरा डालेंगे उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
kisan will protest up gate
आज यूपी गेट पर डेरा डालेंगे उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के किसान
विज्ञापन

साहिबाबाद। यूपी गेट पर कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में रविवार को गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 13 को बैसाखी और 14 को बहुजन किसान एकता दिवस मनाने पर रणनीति तैयार हुई। पदाधिकारियों ने दोनों कार्यक्रम सफल बनाने के लिए उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के लोगों का आह्वान किया है। सोमवार शाम को दोनों जगहों के किसान यूपी गेट पर पहुंच जाएंगे। किसानों ने 14 अप्रैल के दिन बहुजन समाज हितैषी व संविधान हितैषी संगठनों को आमंत्रित किया है। इधर, रविवार को 11 किसानों ने 24 घंटे के लिए अनशन शुरू किया।
गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 13 तारीख को जलियांवाला बाग के शहीदों के लिए कार्यक्रम तय किया है। इसके बाद 14 अप्रैल को संविधान बचाओ किसान बहुजन एकता दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए रविवार को कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों को इसकी जिम्मेदारी दी जाए। लिहाजा दोनों जगहों के किसानों को संदेश भेजकर उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली और गाड़ी व बाइक से सोमवार शाम तक पहुंचने के लिए कहा गया है। जगतार सिंह बाजवा के मुताबिक, बैसाखी के त्योहार में महिलाएं भी शामिल होंगी। जबकि 14 को संविधान बचाओ किसान बहुजन एकता दिवस पर आंदोलन स्थल पर मंच बहुजन समाज को समर्पित रहेगा। मंच पर अधिकतम वक्ता बहुजन समाज के नेतृत्वकारी लोग रहेंगे।
विज्ञापन

---------
खबरों के लिए यूपी गेट पर लगाई गई एलईडी स्क्रीन
यूपी गेट पर आंदोलनकारी किसानों के लिए एक ट्रॉली में एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। इस बड़ी स्क्रीन पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की आंदोलन से संबंधित सभी वीडियो चलेंगी। जबकि महापंचायत के दौरान और देश-विदेश की सभी खबरों की जानकारी भी किसान इस स्क्रीन पर देख पाएंगे। उधर, मंच संचालक चौ. ओमपाल मलिक ने बताया कि रविवार को जिन 11 किसानों ने अनशन किया, उसमें तेजवीर सिंह, पवन, राजकुमार, अजैन पंवार, रामफल, विजयपाल, उमेश पाल, सुरेंद्र सिंह, कंवरपाल, तेजपाल सिंह व रणधीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed