{"_id":"601af34e8ebc3e26bc2b6b1e","slug":"kisan-not-stopping-ambulance-shahibabad-news-gbd2131123200","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबुओं के बीच से एंबुलेंस को रास्ता दे रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबुओं के बीच से एंबुलेंस को रास्ता दे रहे किसान
विज्ञापन

साहिबाबाद। दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर 12 स्तर की बैरिकेडिंग पर तारबंदी के बीच पक्का निर्माण व गड्ढा खुदाई से आमजन को काफी दिक्कत हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली जाने वाली एंबुलेंस को हो रही है। ऐसे में यूपी गेट पर किसान एंबुलेंस को तंबुओं के बीच से रास्ता दे रहे हैं।
भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर पर बैरिकेडिंग के साथ तारबंदी और पक्का निर्माण कर दिया है। जबकि कच्ची मिट्टी वाली जमीन पर खुदाई कर रास्ते को पूरी तरह सील कर दिया है। इससे दिल्ली जाने वाली एंबुलेंस को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। दिनभर में रोजाना 12 से अधिक एंबुलेंस यूपी गेट पर दिल्ली जाने के लिए पहुंचती हैं। लेकिन रास्ता सील होने से चालकों को दिक्कत होती है और मरीज की भी तबीयत बिगड़ती रहती है। ऐसे में किसान एंबुलेंस को अपने तंबुओं से बीच से निकालकर यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे से निकाल रहे हैं। वहीं आंदोलन में बुधवार को सपा के एमएलसी परवेज अली किसानों को समर्थन देेने पहुंचे। उन्होंने किसानों से काफी देर बातचीत की। इसी दौरान हरियाणा के जींद में महापंचायत में किसानों का मंच टूटने से यहां यूपी गेट पर किसानों की चिंता बढ़ गई। मंच पर राकेश टिकैत और अन्य लोग मौजूद थे। मगर कुछ देर बाद सभी के सकुशल होने की खबर से किसान भी चिंतामुक्त हो गए।