फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   kisan andolan delhi Rakesh Tikait announced Tricolor will be hoisted away from Delhi on August 15 all farmers should hoist flags on temporary huts

किसान आंदोलन: राकेश टिकैत का एलान, 15 अगस्त को दिल्ली से दूर फहराएंगे तिरंगा

Sat, 14 Aug 2021 12:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Aug 2021 12:29 PM IST
सार

यूपी गेट पर चौधरी राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा है कि इस बार 15 अगस्त का झंडा दिल्ली से दूर हिमालय की गोद में फहराया जाएगा। उन्होंने कहा मैं दिल्ली से दूर किसी गांव में जाकर कार्यक्रम का हिस्सा बनूंगा। जहां आज तक शायद ही कोई सरकार का प्रतिनिधि पहुंचा होगा।
 

विज्ञापन
kisan andolan delhi Rakesh Tikait announced Tricolor will be hoisted away from Delhi on August 15 all farmers should hoist flags on temporary huts
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को भारतीय किसान यूनिय के नेता राकेश टिकैत ने जन-जन का आंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ हर वर्ग जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि यह अंदर की बात है। अब फोर्स भी हमारे साथ है। शुक्रवार को राजस्थान से आए प्रतिनिधिमंडल ने भाकियू नेता से मुलाकात की।  

विज्ञापन


यूपी गेट पर चौधरी राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा है कि इस बार 15 अगस्त का झंडा दिल्ली से दूर हिमालय की गोद में फहराया जाएगा। उन्होंने कहा मैं दिल्ली से दूर किसी गांव में जाकर झंडा फहराने वाले कार्यक्रम का हिस्सा बनूंगा। जहां आज तक शायद ही कोई सरकार का प्रतिनिधि पहुंचा होगा।
विज्ञापन


टिकैत ने देशभर के किसानों से अपील है कि इस स्वतंत्रता दिवस पर किसान अपने घरों की छतों पर, गाड़ियों पर और यूपी गेट के किसान यहां अपने-अपने अस्थाई झोपड़ियों पर झंडा फहराएंगे। आपको बता दें कि कई दिन पहले तक कुछ किसान संगठन दिल्ली के अंदर तिरंगा फहराने पर अड़े हुए थे, लेकिन राकेश टिकैत के इस एलान के बाद दिल्ली में तिरंगा फहराने के कयास खत्म हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को टिकैत ने राजस्थान से आए किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इनमें महिलाएं और पुरुष शामिल रहे। सभी ने राकेश टिकैत को अपनी समस्याएं बताकर समाधान की मांग की। उन्होंने आश्वासन दिया कि खाप पंचायत के बीच में सभी का न्याय होगा। सरकार पर निशाना साधकर कहा कि यह सरकार चुप बैठी है, मगर इसकी चुप्पी को समझना होगा। मंच पर संबोधन के बाद राकेश टिकैत ने किसानों के साथ बैठक की।

राकेश टिकैत और प्रधान के पति के फोटो पर पोती कालिख

मुजफ्फरनगर के तितावी के अमीरनगर गांव में लगे स्वागत बोर्ड पर लगाए गए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और ग्राम प्रधान के पति रिहान खान के फोटो पर असामाजिक तत्वों ने कालिख पोत दी। बोर्ड पर आपत्तिजनक शब्द भी लिख दिया गया। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। महिला ग्राम प्रधान ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर में महिला ग्राम प्रधान आशकारा खान ने गांव के बाहर स्वागत बोर्ड (पोल होर्डिंग) लगवाया हुआ था। इस पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और प्रधान के पति रिहान खान की फोटो लगी हुई थी। बताया कि असामाजिक तत्वों ने बृहस्पतिवार देर रात इस बोर्ड पर लगे राकेश टिकैत और रिहान खान के फोटो पर कालिख पोत दी। आरोप है कि बोर्ड पर आपत्तिजनक शब्द भी लिख दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed