{"_id":"67181915a842757d4e06ae6a","slug":"kidnapped-11th-class-student-and-demanded-rs-5-lakh-from-her-family-police-caught-her-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-112921-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 11वीं की छात्रा को अगवा कर परिवार से मांगे 5 लाख रुपये, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 11वीं की छात्रा को अगवा कर परिवार से मांगे 5 लाख रुपये, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली 11वीं की नाबालिक छात्रा को अगवा कर 18 साल के युवक कुनाल ने परिवार से पांच लाख रुपये की डिमांड की। आरोपी ने छात्रा के साथ तीन महीने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। दोस्ती की आड़ में आरोपी ने छात्रा को घर से बाहर बुलाया था। पुलिस ने आरोपी को राजेंद्र नगर स्थित एक मकान से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने रविवार को पुलिस को शिकायत कर बताया कि उनकी 16 साल की बेटी 11वीं की छात्रा है। रविवार को उनकी बेटी घर के पास दुकान से सामान लेने जाने की बात कहकर गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी उनकी बेटी घर नहीं पहुंची। तो परिवार के लोगों ने उसको तलाशना शुरू किया। रात करीब सवा आठ बजे पीड़ित के फोन पर अनजान नंबर से वाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि तुम्हारी बेटी हमारे कब्जे में है, तुम हमें पांच लाख रुपये दोगे तब हम तुम्हारी बेटी को छोड़ेंगे। अगर तुमने हमें पांच लाख रुपये नहीं दिए और पुलिस में सूचना दी तो हम तुम्हारी बेटी को जान से मार देंगे। शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और मामले की जांच शुरू की। छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस टीम का भी गठन किया गया। टीम ने सर्विलांस व मैनुअल इनपुट की मदद से सोमवार को लोहिया पार्क राजेंद्र नगर के सामने खाली पड़े बीएसएनएल के क्वार्टरों से आरोपी कुनाल(18) शर्मा निवासी शालीमार गार्डन को गिरफ्तार किया। कुनाल के साथ उसके एक नाबालिग साथी को भी पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया।
तीन महीने पहले छात्रा से की थी दोस्ती
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह इंस्टाग्राम के माध्यम से कम उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसाते हैं और दोस्ती कर उनसे गहने व पैसे मंगाते है। कुनाल ने 11वीं की छात्रा से करीब 3 महीने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। दोस्ती के माध्यम से कुनाल छात्रा से बीच-बीच में पैसे मंगाता रहता था। रविवार को भी कुनाल ने छात्रा को घर से पैसे और जेवरात लाने के लिए कहा था। लेकिन छात्रा पैसे और जेवरात लेकर नहीं गई थी। पैसे और जेवरात नहीं मिलने पर आरोपी ने परिवार से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। डीसीपी ने बताया कि कुनाल ने शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के इलाके में रहने वाली एक और नाबालिग के साथ ठगी की है। कुनाल नाबालिग से काफी पैसे और जेवरात ले चुका है। कुनाल अपने साथियों के साथ मिलकर अपने शौक पूरे करता है।
विज्ञापन
दोस्त ने सिखाए धोखाधड़ी के गुण
पुलिस ने बताया कि कुनाल और उसके साथी गैंग बनाकर काम करते हैं। कुनाल के साथी तरुण ने भी शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के ही एक इलाके में रहने वाली नाबालिग के साथ दोस्ती कर उससे करीब 6 से 7 लाख रुपये और जेवरात लिए थे। तरुण को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कुनाल 10वीं कक्षा तक पढ़ा लिखा है। कुनाल के माता पिता नहीं है। वह अकेला ही रहता है। कुनाल का नाबालिग साथी भी 9वीं कक्षा तक ही पढ़ा है। जल्दी पैसे कमाने के लिए उसने कुनाल का साथ दिया था। जांच के दौरान कुनाल के चौथे साथी की भी जानकारी मिली है। पुलिस उसकी तलाश कर ही है। कुनाल ने पुलिस को बताया कि तरुण ने उन्हें और अन्य साथियों को यह काम सिखाया था। कुनाल अभी तक 3 से 4 नाबालिगों को अपना शिकार बना चुका है।