{"_id":"68dac34b002a9d70b80f6c1b","slug":"kidnap-of-a-eight-years-old-child-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-130932-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दुकान से सामान लेने गए बच्चे के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दुकान से सामान लेने गए बच्चे के अपहरण का प्रयास
Mon, 29 Sep 2025 11:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को गुलरू बाबा मंदिर के पास मास्क लगाए दो अज्ञात बाइक सवारों ने आठ वर्षीय बच्चे के अपहरण का प्रयास किया। बच्चा किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस के अनुसार मोहल्ला चाह डिब्बा निवासी चिराग सिंघल ने तहरीर दी है। इसमें उल्लेख किया है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे उनका आठ वर्षीय पुत्र प्रियांशु सिंघल गुलुरु बाबा मंदिर के पास दुकान से सामान लेने गया था। इसी दौरान दो युवक बाइक पर आए और बच्चे को जबरन बैठाकर ले गए। आरोपी युवकों ने धोबी चौक के पास एक गली में बाइक रोकी, तभी बालक मौका पाकर भाग निकला। इसके बाद घर पहुंच कर बच्चों ने पूरे घटना अपने पिता को बताई।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामला गंभीर है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है। हर बिंदू से जांच की जा रही हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।