{"_id":"6a32f037f67cf3bcde0bb314","slug":"khushi-was-shot-three-times-with-a-pistol-bought-from-a-friend-one-bullet-hit-nidhi-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20211-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दोस्त से खरीदी पिस्टल से खुशी को मारी तीन गोलियां, एक गोली निधि को लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दोस्त से खरीदी पिस्टल से खुशी को मारी तीन गोलियां, एक गोली निधि को लगी
विज्ञापन
खोड़ा। शादी टूटने से नाराज पूर्व मंगेतर जॉनी खुशी की हत्या करने की ठानकर ही वारदात के लिए दोस्त से पिस्टल खरीदी थी। वह खुशी के घर पहुंचा और उसके पेट कंधे व पैर में तीन गोलियां मारी। इसी दौरान बीच-बचाव करने आई निधि को भी एक गोली लग गई। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह केवल खुशी की हत्या करने के लिए गया था। साथ ही कहा कि वीडियो जारी करने के पीछे मकसद केवल पुलिस एनकाउंटर से बचना था। अब पुलिस जॉनी को पिस्टल मुहैया कराने वाले दोस्त की तलाश में जुट गई है। उधर, पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी जॉनी के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गाजियाबाद के नए बस अड्डा निवासी जॉनी और खोड़ा के आदर्श नगर स्थित वाल्मीकि चौक निवासी खुशी की शादी करीब दो वर्ष पहले तय हुई थी। जॉनी का कहना है कि उससे चार लाख रुपये युवती के परिजन ने लिए। इसके बाद उम्र का बहाना बनाकर शादी तोड़ दी और रुपये भी वापस नहीं किए। कई बार पंचायत करके भी समझाया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद ही उसने खुशी की हत्या की साजिश रची और दोस्त से पिस्टल मुहैया कराने को कहा। दोस्त से ली पिस्टल के बाद ही वह 16 जून की शाम खुशी के घर पहुंचा। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि वारदात के बाद वह दोस्त के साथ कैब से भागा और बीच रास्ते में उसका भाई भी कार में बैठ गया। उसे पुलिस एनकाउंटर का डर सता रहा था। इसलिए उसने कार में भाई से वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल की थी। मूलरूप से जितेंद्र बागपत के रमाला गांव का रहने वाले हैं। खुशी घर के पास ही एक स्कूल में पढ़ाती है और निधि 9वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि खुशी को लगी एक गोली रीढ़ की हड्डी तक पहुंची है। हालांकि जीटीबी चिकित्सकों ने कई घंटे तक आपरेशन किया है। खुशी अभी खतरे में है, लेकिन निधि पहले से स्वस्थ्य हैं।
बिचौलिये के माध्यम से हुआ था रिश्ता
जितेंद्र ने बताया कि खोड़ा निवासी राकेश के माध्यम से उनकी मुलाकात जॉनी के परिवार से हुई थी। राकेश ने ही खुशी और जॉनी की शादी का प्रस्ताव रखते हुए रिश्ता तय कराया था। जब जॉनी ने 4 लाख रुपये लेने की बात कही तब उसके जवाब में जितेंद्र ने रुपये लेने की बात से इन्कार कर दिया। अब अंदेशा यह भी जताया जा रहा है कि कहीं बिचौलिया राकेश के स्तर से कोई विरोधाभास या संशय तो नहीं है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
-- --
क्या बोले अधिकारी
पिस्टल देने वाले युवक की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी कि वह हथियार कहां से लाया था। घायल निधि की सेहत में सुधार है जबकि खुशी का उपचार चल रहा है। अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी इंदिरापुरम
-- -- -- --