{"_id":"6792a03da4fbc121ac098a37","slug":"khushboo-won-silver-medal-in-physics-championship-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-559456-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फिजिक चैंपियनशिप में खुशबू ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फिजिक चैंपियनशिप में खुशबू ने जीता रजत पदक
विज्ञापन
गाजियाबाद। कर्नाटक में हुई सीनियर मिस्टर एंड मिस इंडिया बॉडी बिल्डिंग एंड स्पोर्ट्स फिजिक चैंपियनशिप में खुशबू ने रजत पदक हासिल किया है। खुशबू ने फिट रहने के लिए जिम करना शुरू किया था वहां से उन्हें बॉडी बिल्डिंग में दिलचस्पी हुई और उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल किया।
उन्होंने वूमेंस स्पोर्ट्स फिजिक वर्ग में रजत पदक जीता है। विजयनगर निवासी खुशबू इससे पहले भी इंडोनेशिया में हुई एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। खुशबू यूपी नेटबॉल टीम में भी खेलती हैं। उन्होंने बताया कि नेटबॉल खेलते हुए चोट लगने के कारण फिट रहने के लिए उन्होंने जिम करना शुरू किया था। उनके बाद से वह बॉडी बिल्डिंग में भी शामिल हो गई। बॉडी बिल्डिंग में वह प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पदक जीत चुकी हैं। उनके पिता राजाराम यादव रेलवे से रिटायर्ड हैं। इस अवसर पर उनके पिता ने खुशी जाहिर की।