{"_id":"570bd62b4f1c1b0d434a6b1d","slug":"khoda-met-bjp-leader-for-the-development-of-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोड़ा के विकास के लिए डीएम से मिले भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोड़ा के विकास के लिए डीएम से मिले भाजपा नेता
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खोड़ा कालोनी के विकास की मांग के लिए केंद्रीय गृहमंत्री के बेटे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह सोमवार को डीएम विमल कुमार शर्मा से मिले। उन्होंने जल्द से जल्द खोड़ा का विकास कराने और उसे नगर पालिका घोषित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
नीरज सिंह भाजपा नेताओं के साथ सोमवार सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे। उनका कहना था कि 30 मार्च 2015 को खोड़ा को नगर पालिका घोषित किए जाने के आपत्तियां मांगी थीं। 16 फरवरी को कैबिनेट द्वारा इसे मंजूरी दे दी गई थी।
विज्ञापन
इसके पश्चात 10 मार्च 2016 को नगर विकास विभाग द्वारा नगर पालिका खोड़ा-मकनपुर की अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके अलावा पूर्व में बसपा सरकार ने खोड़ा के विकास को 300 करोड़ का पैकेज जारी किया था, मगर विकास के नाम पर यहां सड़कों के बीच में सीवर लाइन डालकर उन्हें ऐसे ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
नीरज सिंह ने मंाग की है कि विधानसभा चुनाव से पहले ही खोड़ा का विकास कराया जाए।