{"_id":"6782a7cabc45fbd3b407732e","slug":"kho-kho-world-cup-2025-dr-arun-tyagi-becomes-in-charge-of-kho-kho-world-cup-protocol-committee-2025-01-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kho Kho World Cup: 'खो खो' विश्व कप प्रोटोकॉल समिति के प्रभारी बने डॉ.अरूण त्यागी, रह चुके हैं नेशनल एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kho Kho World Cup: 'खो खो' विश्व कप प्रोटोकॉल समिति के प्रभारी बने डॉ.अरूण त्यागी, रह चुके हैं नेशनल एथलीट
Sat, 11 Jan 2025 10:48 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:48 PM IST
सार
शिक्षाविद् और खेल विशेषज्ञ डॉ. अरूण त्यागी को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। उन्हें नई दिल्ली में आयोजित प्रथम 'खो खो' विश्व कप की प्रोटोकॉल समिति का प्रभारी बनाया गया है। विश्व के 24 देशों की टीम भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
शिक्षाविद् और खेल विशेषज्ञ डॉ. अरूण त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर के सारा गांव निवासी शिक्षाविद् और खेल विशेषज्ञ डॉ. अरूण त्यागी को नई दिल्ली में आयोजित प्रथम 'खो खो' विश्व कप की प्रोटोकॉल समिति का प्रभारी बनाया गया है। डॉ.अरूण त्यागी राष्ट्रीय एथलीट रहे चुके है और वर्तमान में छाया पब्लिक स्कूल के उपाध्यक्ष है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
भारतीय 'खो खो' संघ के महासचिव एमएस त्यागी की ओर से जारी पत्र में डॉ.अरूण त्यागी की नियुक्ति की जानकारी दी गई है। डॉ.अरूण त्यागी ने बताया कि पहली बार 'खो खो' विश्व कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय प्रतियोगिता 13 से 19 जनवरी तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगी। इसमें विश्व के 24 देशों की टीम भाग ले रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 'खो खो' भारत का परंपरागत खेल है,यह भारत के प्राचीनतम खेलों में से एक है। 'खो खो' विश्व कप से भारतीय पारंपरिक खेलों को विश्वस्तरीय पहचान मिलेगी। विश्व कप के आयोजन से अन्य खेलाें की भांति 'खो खो' को भी बढ़ावा मिलेगा। युवा खेल में अपना भविष्य संवार सकते है।
विज्ञापन
सांसद डॉ.राजकुमार सांगवान, विधायक डॉ. मंजू शिवाच,पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली,पूर्व चेयरमैन रामआसरे शर्मा,द्रोणाचार्य अवार्डी कोच विजय शर्मा,छाया पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अखिलेश द्विवेदी और भाजपा नेता सतेन्द्र त्यागी व स्वदेश जैन आदि ने डॉ.अरूण त्यागी को बधाई दी है।