फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   kashmiri students will meet officers

काश्मीरी और नोर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स से मिलेंगे अधिकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
kashmiri students will meet officers
कश्मीर और नार्थ ईस्ट के स्टूडेंट्स से रूबरू होंगे अधिकारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले के विभिन्न कॉलेज और निजी संस्थानों में अध्ययनरत जम्मू-कश्मीर और नार्थ ईस्ट के छात्रों से अधिकारी रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उसका निस्तारण करेंगे। प्रदेश शासन के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। डीएम अजय शंकर पांडेय ने हर कॉलेज में एक-एक नोडल अफसर नियुक्त करने के निर्देश जारी किए हैं। इसका नोडल अल्पसंख्यक विभाग को बनाया गया है।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में इसे लेकर बैठक हुई। जिसमें जिले के प्रमुख 10 इंस्टीट्यूट, जिसमें कश्मीरी और नार्थ इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स पढ़ते हैं, उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। डीएम ने कहा कि जनपद में ऐसे में हर कॉलेज में एक-एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाएगा। ये नोडल अफसर इन छात्रों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। नोडल अफसर भी हर 15 दिन में छात्रों से मिलेंगे और हर माह प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंपगे। इसके अलावा हर महीने इनकी बैठक भी ली जाएगी, जिसमें उनकी समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। डीएम ने एसपी देहात नीरज जादौन को निर्देश दिए कि छात्रों से नियमित रूप से संपर्क कर उनकी सुरक्षा का ध्यान रखें। बैठक में सीडीओ अस्मिता लाल, एसपी देहात नीरज जादौन, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अमृता सिंह, समाज कल्याण अधिकारी संजय व्यास सहित कॉलेजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नवंबर 2019 में यूपी के गृहसचिव ने गाजियाबाद, नोएडा व अलीगढ़ जिलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं से समन्वय बनाने के लिए जिला स्तर पर एक प्रकोष्ठ बनाने के निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक भी जिले में प्रकोष्ठ नहीं बनाया गया। गृहसचिव के निर्देश पर उस समय जम्मू- कश्मीर के छात्रों से वार्ता की गई तो अधिकतर ने परिजनों से संपर्क न हो पाने की शिकायत बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
जिले में 134 स्टूडेंट्स हैं अध्ययनरत
जिले में कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों के लगभग 134 स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। जिसमें इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में चार छात्र आसाम और त्रिपुरा, एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में 17 छात्र जम्मू- कश्मीर और आसाम, इन्मेंटेक इंस्टीटयूट डासना में तीन छात्र जम्मू के, रॉयल कॉलेज में एक छात्र जम्मू, काइट कॉलेज में 31 छात्र कुपवाड़ा, अंनतनाग, बारामुला, शोपियां, एबीईएस आईटी में 13 छात्र जम्मू, आरकेजीआईटी में 19 छात्र जम्मू, आमना कॉलेज में दो छात्र आसाम एंड अरुणाचल, एकेजीआईटी में 42 छात्र जम्मू-कश्मीर के छात्र पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed