फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Karate coach launches a life-threatening knife attack on a businessman over an old rivalry.

Ghaziabad News: पुरानी रंजिश में कराटे कोच ने कारोबारी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Karate coach launches a life-threatening knife attack on a businessman over an old rivalry.
मोदीनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर कादराबाद पेट्रोल पंप के पास स्थित एक होटल के बाहर शुक्रवार रात पुरानी रंजिश में कराटे कोच आशीष त्यागी ने कारोबारी सन्नी धीर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने सन्नी की पीठ में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत के चलते सन्नी को उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गोविंदपुरी की मेन मार्केट कॉलोनी निवासी सन्नी धीर कपड़ा कारोबारी हैं। उनकी बहन स्नेहा शर्मा ने बताया कि लगभग दो साल पूर्व सन्नी के बच्चे आशीष त्यागी के पास कराटे सीखने जाते थे। आरोपी आशीष त्यागी ने बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। तब मामला शांत हो गया था मगर आशीष तब से रंजिश मानने लगा था। आरोप है कि शुक्रवार रात आशीष ने एक कॉमन फ्रेंड के जरिये जन्मदिन पार्टी के बहाने सन्नी धीर को कादराबाद पेट्रोल पंप के पास स्थित एक होटल पर बुलाया।
विज्ञापन

सन्नी धीर कादराबाद होटल पर पहुंचे तो वहां पहले से ही आशीष त्यागी घात लगाए बैठा था। सन्नी धीर उसे देखकर वापस लौटने लगे तो आरोपी ने उन्हें घेर लिया और बैग से चाकू निकाल कर उनकी पीठ पर जानलेवा हमला बोल दिया। घायल सन्नी को पहले नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया वहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहां सन्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी आशीष त्यागी मौके से फरार हो गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार आशीष त्यागी निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed