फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kanwariyas walk on the road; they do not offer Namaz on it: Pankaj

कांवड़िये सड़क पर चलते हैं, उस पर नमाज नहीं पढ़ते: पंकज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas walk on the road; they do not offer Namaz on it: Pankaj
गाजियाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कांवड़ यात्रा को लेकर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांवड़िये सड़क पर केवल चलते हैं, उसे घेरकर नमाज नहीं पढ़ते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़कों को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को गाजियाबाद दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता, केवल उसका पद पूर्व हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र और 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश की तस्वीर बदली है। पहले प्रदेश में माफिया राज था और बहन-बेटियों व व्यापारियों को घर से निकलने में डर लगता था, जबकि अब कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांवों में 18 घंटे और शहरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। बिजली उपलब्धता बढ़ने से नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं और प्रदेश में बिजली की खपत तीन गुना तक बढ़ी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पंकज चौधरी ने कहा कि पीडीए का तो पता नहीं, लेकिन भाजपा का एनडीए गठबंधन कार्यकर्ताओं के दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा।
अयोध्या के चढ़ावा चोरी प्रकरण पर उन्होंने कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और सरकार इस मामले में सख्ती से कार्रवाई कर रही है।
नीट परीक्षा को लेकर दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में सरकार पहले से ही सख्त है और लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग संबंधी सवाल पर कहा कि इस्तीफे का कोई सवाल नहीं है। वहीं, गाजियाबाद में भाजपा की कथित गुटबाजी और एक मंत्री के पोस्टर में सांसद अतुल गर्ग की तस्वीर नहीं होने के सवाल पर बोले कि वह पहली बार जिले में आए हैं और जानकारी लेकर इस विषय को देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed