फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   kanwar yatra

Ghaziabad News: ब्रजघाट से गंगाजल भरकर शिवालयों की ओर लौट रहे भोले, गूंज रहे जयकारे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
kanwar yatra
गंगानगरी से 71 किलो जल लेकर जाती शिवभक्त सोनम। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। सावन माह में भगवान शिव की भक्ति का रंग ब्रजघाट में लगातार गहराता जा रहा है। कांवड़िये ब्रजघाट से गंगाजल भरकर अपने-अपने शिवालयों की ओर लौट रहे हैं। मंगलवार को भी शिवभक्त कांवडि़ए गंगा स्नान करने के बाद वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पवित्र गंगाजल कांवड़ में भर रहे हैं। इसके बाद हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को भी ब्रजघाट के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही कांवडिय़ों की भीड़ दिखाई दी। दिल्ली, गाजियाबाद समेत दूरस्थ जनपदों से बड़ी संख्या में कांवडि़एं ब्रजघाट पहुंचे। गंगा स्नान के बाद शिवभक्तों ने घाट पर पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का स्मरण करते हुए कांवड़ में गंगाजल भरा। गंगा सभा आरती पुजारी मोनज तिवारी ने बताया कि कांवडिय़ां गंगाजल भरने से पहले घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा करते नजर आए। कई कांवडिय़ों ने अपने साथियों के साथ मिलकर गंगा मैया की आरती भी की।
विज्ञापन

इससे ब्रजघाट का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। घाटों और आसपास के मार्गों पर चारों तरफ हर-हर महादेव, बम-बम भोले और जय भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। गंगाजल भरने के बाद कांवडि़एं अपने-अपने निर्धारित मार्गों से शिवालयों की ओर रवाना हो रहे हैं। कांवडिय़ों के जत्थों में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। कांवडिय़ां पैदल यात्रा करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। ब्रजघाट में लगातार कांवडिय़ों की आवाजाही से धार्मिक माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


71 किलो गंगाजल लेकर लौटीं सोनम

जनपद बुलंदशहर की सोनम (17 वर्षीय) ने बताया कि वह शिवभक्त हैं। वह पूरे वर्ष भगवान भोलेनाथ की पूजा करती हैं। सावन माह तो भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, इसलिए उन्होंने इस बार हिम्मत जुटाई और भगवान शिव का नाम लेकर 71 किलो गंगाजल भरकर कदमताल करते हुए बुलंदशहर के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने कहा कि भक्ति भाव के साथ गंगाजल लेकर जा रही हैं। देश की खुशहाली की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed