फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kanwar Yatra 2025 Namo Bharat train frequency increased

कांवड़ यात्रा: नमो भारत के बढ़ाए गए फेरे... अब 15 मिनट की बजाय इतने अंतराल में मिलेगी ट्रेन, जानिए पूरा अपडेट

Thu, 10 Jul 2025 08:58 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 10 Jul 2025 08:58 PM IST
सार

एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि अब तक सवा करोड़ यात्री ट्रेन में सफर कर चुके हैं। सावन के महीने में कांवड़ियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के फेरे शुक्रवार से बढ़ा दिए गए हैं।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2025 Namo Bharat train frequency increased
नमो भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के साथ ही कांवड़ यात्रा शुक्रवार से शुरू हो रही है। कांवड़ियों की सुविधा के लिए एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) ने नमो भारत ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। 15 मिनट की बजाय कल (शुक्रवार) से हर 10 मिनट पर ट्रेन यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन

सावन के महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए यात्रा करते हैं। दिल्ली-मेरठ और आसपास से बड़े स्तर पर श्रद्धालु कांवड़ लाते हैं। न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ के बीच संचालित नमो भारत ट्रेन के फेरे बढ़ने से दिल्ली और गाजियाबाद के शिवभक्तों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत ट्रेन 15 मिनट की बजाय 10 मिनट के अंतराल पर चलेगी। यह सुविधा सुबह आठ से सुबह 11 बजे तक और शाम को पांच बजे से रात आठ बजे के तक यात्रियों को मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन फिलहाल 11 स्टेशनों के बीच 55 किलोमीटर के सेक्शन पर दौड़ रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली से लेकर हरिद्वार तक सड़कों पर वाहनों का दबाव भी काफी बढ़ जाता है। भारी वाहनों और बसों का मेरठ में प्रवेश भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाता है। ऐसे में नमो भारत के फेरे बढ़ाने से मेरठ और आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

1.25 करोड़ यात्री कर चुके सफर
नमो भारत ट्रेन का संचालन 20 अक्तूबर 2023 को साहिबाबाद स्टेशन से शुरू हुआ था। मौजूदा समय में 55 किलोमीटर ट्रैक पर ट्रेन का संचालन हो रहा है। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि अब तक सवा करोड़ यात्री ट्रेन में सफर कर चुके हैं। सावन के महीने में कांवड़ियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के फेरे शुक्रवार से बढ़ा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed