{"_id":"60d85805ac55ad3cf819fbad","slug":"kallu-gurjar-arrested-after-encounter-accused-had-shaved-elderly-abdul-samad-beard-with-scissors","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: मुठभेड़ के बाद कल्लू गुर्जर गिरफ्तार, बुजुर्ग अब्दुल समद की कैंची से काटी थी दाढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: मुठभेड़ के बाद कल्लू गुर्जर गिरफ्तार, बुजुर्ग अब्दुल समद की कैंची से काटी थी दाढ़ी
Sun, 27 Jun 2021 04:20 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 27 Jun 2021 04:20 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि कल्लू गुर्जर बाइक से जा रहा था। उसे रोकने का इशारा किया तो पुलिस को देखकर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हालांकि, किसी पुलिसकर्मी के गोली नहीं लगी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर अंडरपास के पास पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद कल्लू गुर्जर निवासी सरस्वती विहार कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ट्रॉनिका सिटी इलाके से चोरी हुई बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि कल्लू गुर्जर बाइक से जा रहा था। उसे रोकने का इशारा किया तो पुलिस को देखकर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हालांकि, किसी पुलिसकर्मी के गोली नहीं लगी है। कल्लू गुर्जर बुजुर्ग अब्दुल समद की दाढ़ी काटने के मामले में आरोपी है। कल्लू गुर्जर ने ही बुजुर्ग की कैंची से दाढ़ी काटी थी। कालू गुर्जर पर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लोनी में मारपीट कर दाढ़ी काटने वाले आरोपी अज्ञात नहीं, बल्कि तांत्रिक के जानकार थे। आरोपियों ने उनसे कोई धार्मिक नारे नहीं लगवाए और वह ऑटो की बजाय परिचित के साथ बाइक से गए थे। यह बात किसी और ने नहीं, बल्कि खुद अपने बयानों में पीड़ित तांत्रिक अब्दुल समद ने कही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक समद ने अपने बयानों में एफआईआर में लिखवाई गई कहानी को पूरी तरह झुठला दिया है। अनूपशहर निवासी सूफी अब्दुल समद ने 7 जून को लोनी बॉर्डर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी कि वह 5 जून को बेहटा हाजीपुर के लिए आए थे। दिल्ली गोल चक्कर से वह एक ऑटो में बैठे। रास्ते में ऑटो चालक के साथी भी बैठ गए। ऑटो सवार युवक उन्हें बेहटा हाजीपुर के जंगल में ले गए।
उन्होंने उन्हें तीन घंटे बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने का केस दर्ज किया था। 14 जून को समद के साथ हुई घटना की वीडियो वायरल हुई तो उसमें बुजुर्ग की दाढ़ी काटने का पता चला।