फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kalchina outpost incharge and beat constable suspended in cow slaughter case

Ghaziabad News: गोकशी के मामले में कलछीना चौकी इंचार्ज और बीट सिपाही निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Kalchina outpost incharge and beat constable suspended in cow slaughter case
निलंबित चौकी इंचार्ज।
मोदीनगर। भोजपुर के गांव पट्टी-जहांगीरपुर मार्ग स्थित जंगल में रविवार को मिले गोवंशों के अवशेष के मामले में डीसीपी ग्रामीण जोन ने कलछीना के चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह और बीट सिपाही पवन को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी।
विज्ञापन

रविवार को गन्ने के खेत के पास बड़ी संख्या में गोवंशों के अवशेष बरामद होने से लोगाें में आक्रोश भड़क गया था। हिंदू युवा वाहिनी, हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल, गोरक्षा दल और ग्रामीणों ने घटना के विरोध में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा था। आक्रोशित भीड़ ने गोकशों और पुलिस में साठगांठ का आरोप लगाते हुए हापुड़-मोदीनगर मार्ग पर गोवंशों के अवशेष रख जाम लगा दिया था। भीड़ दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और गोकशों के एनकाउंटर पर अड़ी थी।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण जोन सुरेंद्रनाथ तिवारी ने किसी तरह उन्हें समझाकर कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया था। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने लापरवाही बरतने पर भोजपुर थाने के कलछीना चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह व बीट सिपाही पवन कुमार को निलंबित कर दिया। बता दें कि भोजपुर थाने में गोकशी के मामले में तीन महीने में निलंबन की यह दूसरी कार्रवाई है। बीते साल अक्टूबर माह में गोकशी की घटना में लापरवाही बरतने पर फरीदनगर चौकी इंचार्ज पूरनलाल को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक एसीपी मोदीनगर श्वेता यादव ने बताया कि घटना के खुलासे में टीमें लगी हुई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed