फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kailash Mansarovar Bhawan will now be operated by GDA

Ghaziabad News: कैलास मानसरोवर भवन का संचालन अब कराएगा जीडीए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Kailash Mansarovar Bhawan will now be operated by GDA
गाजियाबाद। इंदिरापुरम में स्थित कैलास मानसरोवर भवन का संचालन अब जीडीए करेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद धर्मार्थ कार्य निदेशालय और जीडीए के बीच एमओयू हस्ताक्षरित हो गया है। जल्द ही जीडीए संचालन के लिए थर्ड पार्टी के चयन के लिए टेंडर निकालेगा। दोनों विभागों के बीच 30 साल के लिए अनुबंध किया गया है।
विज्ञापन

जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों दोनों विभागों के अधिकारियों ने संयुक्त रूप स्थलीय निरीक्षण किया था। एमओयू हस्ताक्षरित होने के बाद अब इसे संचालन के लिए पीपीपी मोड पर निजी कंपनी को दिया जाएगा। रखरखाव और निगरानी का जिम्मा मुख्य तौर पर जीडीए के पास रहेगा।
विज्ञापन


साल में आठ महीने निजी कंपनी करेगी संचालन
जीडीए सचिव ने बताया कि टेंडर में चयनित फर्म साल में आठ महीने तक भवन का व्यावसायिक उपयोग कर सकेगी। शर्त यह रहेगी कि भवन में व्यसन जैसे शराब या मीट की मनाही रहेगी। कैलास मानसरोवर यात्रा के दौरान चार महीने यह भवन मानसरोवर यात्रियों के लिए आरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
लाइसेंस फीस का दोनों विभागों के बीच होगा बंटवारा

टेंडर लेने वाली फर्म से मिलने वाले लाइसेंस शुल्क का दोनों विभागों के बीच बंटवारा होगा। एमओयू के मुताबिक 15 फीसदी जीडीए और 85 फीसदी धर्मार्थ कार्य निदेशालय लेगा। करीब आठ हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में फैले इस भवन का निर्माण धर्मार्थ विभाग द्वारा कराया गया था। यह भवन न केवल धार्मिक यात्राओं के लिए बल्कि शहर के पर्यटन, सांस्कृतिक आयोजनों और सामाजिक उपयोग के लिहाज से भी बेहद अहम है। जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि इस भवन को धार्मिक भावना के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए एक आदर्श सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा भी मिलेगा। आने वाले समय में यह भवन गाजियाबाद के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन का प्रमुख केंद्र बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed