{"_id":"62829727f411ee58d80fc4fe","slug":"kabaddi-player-abhishek-rathi-shot-himself-in-muradnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादनगर: कबड्डी खिलाड़ी ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादनगर: कबड्डी खिलाड़ी ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
Mon, 16 May 2022 11:55 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 16 May 2022 11:55 PM IST
सार
इस पूरे मामले में अभी साफ नहीं है कि आखिर कबड्डी खिलाड़ी अभिषेक ने यह कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेरठ हाईवे स्थित एचएलएम कॉलेज परिसर स्थित क्रिकेट स्पोर्टस स्टेडियम ग्राउंड में रविवार रात कबडड़ी खिलाड़ी अभिषेक राठी ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर थाना बुढ़ाना के इटावा गांव निवासी प्रमोद राठी किसान है, उनका बेटा अभिषेक राठी उर्फ बंटी कबड्डी का खिलाड़ी है। वह मुरादनगर एचएलएम कॉलेज परिसर स्थित स्पोर्टस कबडड़ी अकडेमी के हॉस्टल में रहकर प्रैक्टिस कर रहा है। बताया गया है कि रविवार रात करीब 11 बजे अभिषेक कॉलेज परिसर स्थित क्रिकेट स्पोर्टस स्टेडियम ग्राउंड में घूम रहा था। इसी बची गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर गार्ड व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। देखा लहूलुहान हालत में अभिषेक जमीन पर पड़ा है, गंभीर हालत में उसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एसओ सतीश कुमार का कहना है कि रविवार देर कॉलेज से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई जांच शुरू की। जांच के दौरान मौके से तमंचा मिला था, मामले की जांच की जा रही है, हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं एचएलएम कॉलेज के निदेशक पवन कुमार का कहना है कि हादसे की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
कबड्डी में अभिषेक स्टेट खेला हुआ है, दस दिन से वह अकडेमी में रहकर प्रैक्टिस कर रहा था। कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी है, यह बात समझ में नहीं आ रही, उसने गोली क्यों मारी। - संजीव कबड्डी कोच।
अकडेमी में तमंचा कहां से आया, सुरक्षा पर सवाल
एचएलएम कॉलेज के गेट पर गार्ड की डयूटी रहती है, कॉलेज परिसर में अभिषेक के पास तमंचा कहां से आया, इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे पा रहा। इससे लगता है कि गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड कॉलेज के अंदर आने वालों की चैकिंग नहीं करते।
खिलाड़ी के ताऊ के बेटे अनुभव राठी ने बताया कि रविवार रात अभिषेक का अपने भाई शुभम के पास फोन आया था कि उसने फोन पर बात की कि मेरा मन नहीं लग रहा है, भाई मुझे बुला लेना, इसके बाद फोन बंद हो गया।