फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Junior assistant working in Tehsil missing for four days, case of kidnapping registered

Ghaziabad News: तहसील में कार्यरत कनिष्ठ सहायक चार दिन से लापता, अपहरण का केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Junior assistant working in Tehsil missing for four days, case of kidnapping registered
गाजियाबाद। कविनगर के शताब्दीपुरम के रहने वाले तहसील में कार्यरत कनिष्ठ सहायक विजेंद्र कुमार पांच फरवरी से लापता हैं। विजेंद्र परिवार के लोगों को काम से दिल्ली जाने की बात कहकर गए थे लेकिन वापस नहीं लौटे। मामले में विजेंद्र कुमार के बेटे कमलकांत ने कविनगर थाने में पिता के घर से जाने की बात कहकर अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। कमलकांत ने बताया कि उनके पिता पांच फरवरी को घर से कार्यालय गए थे। शाम को उन्होंने किसी अनजान नंबर से कॉल कर बताया था कि वह काम से दिल्ली जा रहे हैं। देर रात तक वह वापस नहीं लौटे। उनका नंबर स्विच ऑफ था। अगले दिन भी घर नहीं लौटे। उनके भाई पिता के कार्यालय भी गए वह वहां भी नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार रात को पिता की फिर से अनजान नंबर से कॉल आई और रात को घर आने की बात कही। इसके बाद फिर उनके खुद के नंबर से कॉल आई और कहा कि वह रात को नहीं आएंगे सुबह आएंगे। कमलकांत ने बताया कि उन्होंने पिता से लोकेशन पूछी लेकिन वह बता नहीं सके और कॉल काट दी। वह चार दिन से काफी परेशान हैं।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में कमलकांत ने पुलिस को नंबर दिए हैं। उनकी लोकेशन निकलवाई जा रही है। विजेंद्र की तलाश में टीम लगी है। जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed