फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jugaad vehicle laden with bars collided with the policeman, death

Ghaziabad News: सरिये से लदे जुगाड़ वाहन ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Jugaad vehicle laden with bars collided with the policeman, death
गाजियाबाद। क्राॅसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एनएच-9 पर एबीईएस कॉलेज के पास मंगलवार दोपहर सरिये से लदे जुगाड़ वाहन ने स्कूटी सवार पुलिसकर्मी के टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जांच में पता चला कि जुगाड़ वाहन में एक कार ने टक्कर मारी थी। इससे अनियंत्रित होकर जुगाड़ वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। मुजफ्फरनगर निवासी सिपाही सुशील कुमार (35) पीआरवी 4758 पर तैनात थे। सुशील कुमार की दो बजे से ड्यूटी थी। ड्यूटी पर जाने के लिए वह मोदीनगर से आ रहे थे। एबीईएस कॉलेज के पास एक कार ने कट मारकर आगे चल रहे जुगाड़ वाहन में टक्कर मार दी। जिससे वह अनियंत्रित हो गया। उसकी टक्कर आगे स्कूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी से हुई। जुगाड़ वाहन में करीब 6-7 फीट सरिये बाहर निकाले हुए थे जबकि कार एक महिला चला रही थी। हादसे में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed