फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   JP Nadda enthused the workers by remembering Atal jI IN Ghaziabad

Ghaziabad: जेपी नड्डा ने अटल जी को याद कर कार्यकर्ताओं में भरा जोश, पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सराहा

Sun, 25 Dec 2022 04:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
अमर उजाला माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 25 Dec 2022 04:57 PM IST
सार

मोहन नगर के आईटीएस कॉलेज में जेपी नड्डा और यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व पंडित मदनमोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया।
 

विज्ञापन
JP Nadda enthused the workers by remembering Atal jI IN Ghaziabad
जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारा द्रष्टिकोण सामाजिक, प्रासंगिक, समाज के मुद्दों से जुड़ा, गरीब, वंचित, दलित, शोषितों की सेवाभाव और महिला सशक्तिकरण का होना चाहिए। हमें संकल्प लेना चाहिए कि युवाओं के साथ जुड़कर 2047 तक नए भारत का निर्माण कर दुनिया में नंबर-1 बनाना है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का यह 96वां एपिसोड था। 3 अक्तूबर 2014 को जब पहला एपिसोड प्रसारित हुआ था। तभी से आजतक हम सभी एकसाथ जुड़े हैं। 

विज्ञापन

 
देश में जिस एकाग्रता से मन की बात को लोग सुनते हैं, वो बताता है कि 96वें एपिसोड में भी कार्यक्रम की रोचकता, प्रासंगिकता और इसका तात्पर्य आज भी जनता के मन को कितना छूता है उसका यह प्रमाण है। मोहन नगर के आईटीएस कॉलेज में जेपी नड्डा और यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व पंडित मदनमोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि इन दोनों के जीवन से प्रेरणा लेकर प्रयास करते हैं कि हम इनके बताए रास्तों पर चलें। हम सभी को अटल बिहारी वाजपेयी के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिला जिस तरीके से उन्होंने सामाजिक व राजनैतिक जीवन में कुछ मापदंड खड़े किए। उससे प्रेरित होकर भाजपा के सदस्य व अन्य लोग भी प्रेरणा लेकर प्यार और तपस्या के साथ देशसेवा में जुटे हैं। मदन मोहन मालवीय ने  सामाजिक, सांस्कृतिक के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय खोलकर मिशाल पेश की वो हमारे लिए सदा प्रेरणा के श्रोत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जेपी नड्डा मे कार्यकर्ताओं से अपील की कि जिस तरह प्रधानमंत्री ने समाज को एक दूसरे से जोड़े रखा। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि सभी समाज में लोगों की सेवाभाव से मदद करें। मन की बात में सबसे मुख्य है कि प्रधानमंत्री ने एक राजनैतिक व्यक्तित्व, भारत के पॉलिटिकल चीफ एग्जीक्यूटिव यानी प्रधानसेवक होते हुए भी इस मंच का कभी राजनैतिक उपयोग नहीं किया बल्कि, गैर राजनैतिक विषयों को रखा यही इसकी खूबसूरती है। 

हमें मन की बात को गहराई से समझने की आवश्यकता है कि प्रधानमंत्री हमेशा देश को आगे खड़ा करने की बात कहते हैं। उन्होंने 95वें एपिसोड तक शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्युवेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा के अलावा छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं और उनको तनाव नहीं देना चाहिए, छुट्टियों में बच्चों को क्या करना चाहिए, त्योहार कैसे मनाने चाहिए, गली मोहल्लों को कैसे साफ रखा जाए और जल संरक्षण पर चर्चा की है। पीएम ने कोरोना के समय ऑक्सीजन ले जाने वाले रेल के चालक व हवाई जहाज के पायलट से भी बात कर उनके बारे में दुनिया को बताया। भाजपा ने तय किया है कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता समाज के लोगों के इस कार्यक्रम को सुनेगा। उन्होंने सफल कार्यक्रम के लिए संगठन के पदाधिकारियों को बधाई दी। 


1.70 लाख बूथों पर मनाया सुशासन दिवसः
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को एक लाख 70 हजार बूथों पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने पूर्व पीएम को याद कर नमन किया। इसके बाद प्रदेश के अलग-अलग शहरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात समाज के हर वर्ग के साथ सुनी। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भी कार्यक्रम में शिरकत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed