फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Joint committee formed to resolve rent dispute of 1702 shops

Ghaziabad News: 1702 दुकानों के किराये के विवाद को सुलझाने के लिए संयुक्त कमेटी गठित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Joint committee formed to resolve rent dispute of 1702 shops
गाजियाबाद। नगर निगम की 1702 दुकानों का किराया बढ़ाने पर शुरू हुआ विवाद अब निगम अधिकारियों और व्यापारियों की संयुक्त कमेटी सुलझाएगी। व्यापारियों की शिकायत के बाद राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने डीएम और नगरायुक्त को फोन करके निर्देश दिए तो नगरायुक्त ने अफसरों और व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की संयुक्त कमेटी बनाई। राज्यमंत्री ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि किराया बढ़ाने के मुद्दे पर उनके साथ अन्याय नहीं होगा।
विज्ञापन

नगर निगम सदन में दुकानों का किराया 15 से 20 गुना तक बढ़ाने का निर्णय लेने के खिलाफ व्यापारी संगठनों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद स्थानीय सांसद वीके सिंह की बेटी मृणालिनी सिंह ने इस मामले में अधिकारियों और व्यापारियों की कमेटी बनवाकर समस्या का समाधान कराने का आश्वसन दिया था। महीनाभर बीत जाने के बावजूद कमेटी गठित नहीं होने पर व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा था। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी का विरोध करने की घोषणा की थी। बीती 15 मार्च को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा के जन्मदिन पर राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप और भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा उनके आवास पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

यहां मंत्री नरेंद्र कश्यप ने गोल मार्केट के अध्यक्ष संजीव लाहौरिया, सचिव सुरेश महाजन, युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष राजू छाबड़ा, सुरेश गुप्ता और राकेश स्वामी से किराए के संबंध में वार्ता की। व्यापारियों पर नगर निगम के अधिकारियों पर समिति गठित करने का आश्वासन देकर वादाखिलाफ करने की बात कहकर विरोध जताया। इस पर मंत्री नरेंद्र कश्यप तत्काल एक्शन मोड़ में आ गए और उन्होंने अधिकारियों को फोन किया और तत्काल कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह व्यापारियों के साथ खड़े हैं। इसके बाद बीते शनिवार को नगरायुक्त ने कमेटी गठित कर आदेश जारी कर दिए। इसमें व्यापारियों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अधिकारी और व्यापारी कमेटी में शामिल
अपर नगरायुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता एनके चौधरी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार, व्यापारी नेता राजकुमार, अशोक चावला, राकेश स्वामी, संजीव लाहौरिया, सुरेश गुप्ता, राजू छाबड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed