{"_id":"5852bc544f1c1b0c71649766","slug":"job-fairs-were-1-000-students-selected","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 1000 विद्यार्थियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 1000 विद्यार्थियों का हुआ चयन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
रोजगार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। हाईटेक इंस्टीट्यूट में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत नेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन की ओर से दो दिवसीय रोजगार मेला आयोजित हुआ। रोजगार मेले में विभिन्न सेक्टर्स की करीब 100 कंपनियों ने यूपी, दिल्ली और हरियाणा से आए करीब 4000 स्टूडेंट्स की काबिलियत को परखा।
विज्ञापन
कसौटी पर खरा उतरने वाले 1000 स्टूडेंट्स का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ। रोजगार मेले में पॉलीटेक्निक, आईटीआई और इंजीनियरिंग कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद वीके सिंह ने चयनित स्टूडेंट्स को कंपनियों के ऑफर लेटर दिए।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार की पहले से योग्य और हुनरमंदों को उनकी काबिलियत के अनुसार रोजगार पाने का मौका मिल रहा है। सांसद वीके सिंह ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना को रोजगार पाने का बड़ा जरिया बताया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल, उपाध्यक्ष डॉ. विहंग गर्ग, निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन