फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Job Fair is known to the online registration

जॉब फेयर में जाना है तो ऑनलाइन करें रजिस्ट्रेशन

Sat, 14 May 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 14 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Job Fair is known to the online registration
ऑनलाइन पंजीकरण - फोटो : अमर उजाला

 बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका मिला है। 16 से 19 मई तक लखनऊ में अब तक का सबसे बड़ा रोजगार मेला लगाया जा रहा है। मेले में करीब दस हजार युवाओं को प्लेसमेंट दिए जाने की तैयारी है। मेले में पहुंचना है तो युवाओं को सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


जिला सेवायोजन अधिकारी शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि गाजियाबाद में 18 हजार युवा विभाग में पंजीकृत हैं। इनमें से ऑनलाइन पंजीकरण केवल चार हजार युवाओं ने ही करा रखा है। शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि रोजगार मेला में शामिल होने के लिए युवाओं को www.sewayojan.up.nic.in  पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद साक्षात्कार संबंधी सूचना अभ्यर्थी को एसएमएस या मेल से भेजा जाएगा।
विज्ञापन


एसएमएस से भेजे गए नंबर के आधार पर ही अभ्यर्थी मेेले में साक्षात्कार के लिए शामिल हो सकते हैं। मेले में युवाओं को अपना बायोडाटा, मूल शैक्षिक दस्तावेज और उनकी फोटो कॉपी के साथ अपनी दो पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि एक अभ्यर्थी द्वारा केवल दो पदों के लिए आवेदन किया जा सकेगा। चार दिनों के मेेले में अभ्यर्थी किसी भी दिन मेले में जाकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि मेले में गाजियाबाद, गुजरात, पंजाब समेत देश के अलग-अलग राज्यों से करीब 80 कंपनियां प्लेसमेंट के लिए पहुंचेंगी।


इन चार केंद्रों पर लगेगा मेला
गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट इंदिरा नहर के पास, फैजाबाद रोड लखनऊ
रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, बख्शी का तालाब, सीतापुर रोड लखनऊ
क्षेत्रीय केंद्र इग्नू, वृंदावन कॉलोनी, तेलीबाग रायबरेली रोड लखनऊ
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed