{"_id":"6866d1a0d0fa5d79280b65f5","slug":"jewellery-worth-rs-10-lakhs-looted-from-a-student-by-threatening-him-with-arrest-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106477-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गिरफ्तारी का डर दिखाकर छात्र से दस लाख के गहने हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गिरफ्तारी का डर दिखाकर छात्र से दस लाख के गहने हड़पे
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की वॉर्डर कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय कक्षा नौ के छात्र को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद शातिरों ने चोरी के मामले में गिरफ्तारी का डर दिखाकर दस लाख के गहने हड़प लिए। पहले घर से गहने चुराकर मंगवाए और आई-फोन दिलाया, फिर चोरी के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और दस लाख रुपये से अधिक के गहने हड़प लिए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों दिव्यम निवासी गांव फजलगढ़ थाना भोजपुर और शैलेश उर्फ मोनू मुन्नु निवासी भोजपुर को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गंदा नाला स्थित सांई मंदिर के पीछे वॉर्डर कॉलोनी के रहने वाले गोविंद शर्मा ने बताया कि उनका 14 वर्षीय भतीजा कक्षा नौ का छात्र है। गोविंद ने घर से 12 तोले से अधिक के सोने के गहने गायब होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले की शिकायत की। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दिव्यम और शैलेश ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व दिव्यम की इंस्टाग्राम पर किशोर से दोस्ती हुई थी। दिव्यम ने किशोर को आई-फोन दिखाकर उसे खरीदने के लिए कहा साथ ही सस्ते दरों पर अच्छा आई-फोन दिलाने का झांसा देकर उसके घर से दो सोने की अंगूठी चोरी से मंगा ली। आरोपियों ने अंगूठी लेकर किशोर को आई-फोन दिला दिया।
कुछ दिन बाद दिव्यम और उसके दोस्त शैलेष ने किशोर से फोन में आपत्तिजनक सामग्री होने की बात कहते हुए आई-फोन वापस ले लिया। आरोपियों ने किशोर को ब्लैकमेल किया कि पुलिस को तुम्हारे घर से अंगूठी चोरी होने की सूचना मिल गई है। इससे किशोर दहशत में आ गया। इसके बाद आरोपी किशोर को पकड़कर मोदीपोन चौकी की तरफ ले गए और अपने चाचा को पुलिस इंस्पेक्टर बताते हुए गिरफ्तार कराने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोपियों ने किशोर को धमकी दी कि अगर पुलिस से बचना चाहता है तो अपने घर से सारे गहने लाकर उन्हें दे दे। दहशत में आए किशोेर नेे उन्हें सोने की अंगुठी, कंगन, मंगलसूत्र और झुमके आदि लाकर दे दिए। आरोपियों ने किसी से घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने फजलगढ़ निवासी सराफ अभिषेक को मंगलसूत्र और झुमके 53 हजार रुपये में बेच दिए। गिरफ्तारी के बाद दिव्यम और शैलेश के कब्जे से सोने के कंगन व एक जोड़ी झुमके, नाक की लोंग के अलावा 12 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। फरार आरोपी अरनव और सराफ अभिषेक की तलाश में दबिश दी जा रही है।