{"_id":"66146740c6d15c7edb09b7b4","slug":"jewelery-worth-rs-25-lakhs-looted-from-woman-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-107842-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला से ढाई लाख के गहने लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला से ढाई लाख के गहने लूटे
विज्ञापन
वसुंधरा। सेक्टर-5 में मोहन मिकिंस सोसायटी कट पर दो लुटेरों ने रात नौ बजे सेवानिवृत बैंक प्रबंधक की पत्नी से ढाई लाख का मंगलसूत्र और सोने की चेन व लॉकेट लूट लिया। घटना इंदिरापुरम कोतवाली से करीब 200 मीटर दूर की है। उनके अधिवक्ता भतीजे ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने लुटेरों की पहचान के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली के द्वारका में रहने वाले सेवानिवृत बैंक प्रबंधक उदयवीर की पत्नी अर्चना गौतम वसुंधरा सेक्टर-5 में अपने भाई से मिलने आई थी। उनके भतीजे केके गौतम ने बताया कि बुआ नेपाल के एक मंदिर में दर्शन करने गई थीं। वहां का प्रसाद देने के लिए घर आई थीं। शाम सात बजे भतीजी प्रियंका गौतम के साथ वह वसुंधरा में कपड़े की खरीदारी करने गई थीं। वहां से रात नौ बजे दोनों ई-रिक्शा में बैठकर घर लौट रही थीं। जैसे ही दोनों मोहन मिकिंस सोसायटी कट पर पहुंची इस दौरान पीछे से बाइक सवार दो लुटेरों ने अर्चना के गले पर झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट और चेन लूट ली। गले पर खिंचाव से निशान पड़ गया। वह लुटेरों को पकड़ने के लिए पीछे दौड़ गईं लेकिन दोनों वसुंधरा सेक्टर-एक की तरफ भाग गए। अधिवक्ता का कहना है कि लुटेरे घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए।
घटना के बाद वसुंधरा से घर लौट गई पीड़िता:
इंदिरापुरम कोतवाली के पास ढाई लाख की कीमत के मंगलसूत्र, लॉकेट और चेन लूटने की घटना के बाद पीड़िता अर्चना अपने घर लौट गईं। उन्होंने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। हैरत की बात है कि लुटेरे आसानी से लूट की घटना करके भाग गए लेकिन पुलिस कई घंटे बाद भी लुटेरों की पहचान नहीं कर पाई। दोनों लुटेरों ने हेलमेट पहने हुए थे। डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि शिकायत मिलने पर टीम फुटेज से लुटेरों की पहचान करने में लगी है। जल्द लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।