फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from senior nurse's house

Ghaziabad News: सीनियर नर्स के घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from senior nurse's house
मुरादनगर। आयुध निर्माणी फैक्ट्री परिसर स्थित क्यू ए टाइप में दीवार फांदकर दाखिल हुए चोरों ने सीनियर नर्स के घर से लाखों रुपये कीमत के गहने व नकदी चोरी कर ली। वारदात के समय पीड़ित परिवार अपनी रिश्तेदारी में मोदीनगर गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आयुध निर्माणी फैक्ट्री परिसर क्यू ए टाइप 94 निवासी सीमा त्रिपाठी पत्नी नितेश मणि त्रिपाठी फैक्टरी के अस्पताल में सीनियर नर्स के पद पर तैनात है। सीमा त्रिपाठी अपने परिवार के साथ मायके मोदीनगर गई थी। परिवार सुबह घर लौटा तो देखा घर के अंदर सारा सामान बिखरा था। सीमा त्रिपाठी ने बताया कि चोर मकान के पिछले हिस्से की दीवार फांदकर अंदर आए, इसके बाद कमरे का दवाजा तोड़ा और अलमारी से करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवर व 25 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गये। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed