{"_id":"6437087777e2137f4d015d54","slug":"jewelery-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-contractors-house-ghaziabad-news-c-30-1-77443-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ठेकेदार के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ठेकेदार के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन
ठेकेदार के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी के बाध बिखरा पड़ा सामान
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र की अक्षय एंक्लेव कालोनी में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय पीड़ित परिवार के साथ अपने पैतृक गांव गया था। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अमित कुमार निवासी अक्षय एंक्लेव बिल्डिंग में लोहे के काम का ठेका लेते हैं। सात अप्रैल को वह परिवार के साथ अपने पैतृक गांव शेखपुर जिला बुलंदशहर गए थे। मंगलवार शाम वह अपने घर पहुंचे। मकान का ताला टूटा पड़ा था। घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर मेंं रखी एक लाख रुपये की नकदी और करीब साढ़े तीन लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए थे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की निरीक्षण किया। उन्होंने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।
नकदी व मोबाइल चोरी : क्रिश्चन नगर बागू क्रॉसिंग रिपब्लिक में चोर घर से नकदी व मोबाइल चुराकर ले गया। क्रिश्चन नगर बागू निवासी हिमांशी एक निजी कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने देर रात तक ऑफिस का काम किया। इस कारण सुबह सवेरे नहीं उठ सकीं। सुबह करीब सात बजे उनका भांजा स्कूल गया। वह घर का दरवाजा बाहर से बंद कर गया। सुबह करीब सात बजे चोर घर में घुस गया। चोर घर में रखा एक मोबाइल और 22 हजार रुपये चुरा कर ले गया। सुबह सो कर जागने पर उन्हें चोरी की घटना का पता चला। उन्होंने चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।