फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jamiat Ulama-e-Hind President's under construction educational institute sealed in Dhaulana, action taken for non-compliance of standards

हापुड़: धौलाना में जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष का निर्माणाधीन शिक्षण संस्थान सील, मानकों का पालन न करने पर हुई कार्रवाई

Wed, 18 May 2022 10:05 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना (हापुड़) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 18 May 2022 10:05 PM IST
सार

उपजिलाधिकारी सुनीता सिंह ने बताया कि जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी द्वारा एसएसएससीजीसी गर्ल्स हॉस्टल व एकेडमिक ब्लॉक के लिए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत मिली थी कि यह भवन अग्नि सुरक्षा व ढांचागत सुरक्षा का पालन करते हुए नहीं बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Jamiat Ulama-e-Hind President's under construction educational institute sealed in Dhaulana, action taken for non-compliance of standards
भवन को कब्जे में लेने की कार्रवाई करतीं एसडीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धौलाना तहसील प्रशासन की टीम ने बुधवार को गांव रावली में बिना मानचित्र व अग्नि सुरक्षा के मानकों का पालन न करते हुए बनाए जा रहे एक शिक्षण संस्थान को सील कर दिया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद था।

विज्ञापन


उपजिलाधिकारी सुनीता सिंह ने बताया कि यहां देवबंद निवासी जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी द्वारा एसएसएससीजीसी गर्ल्स हॉस्टल व एकेडमिक ब्लॉक के लिए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसको लेकर शिकायत मिली थी कि यह भवन अग्नि सुरक्षा व ढांचागत सुरक्षा का पालन करते हुए नहीं बनाया जा रहा है, जिसकी जांच के लिए जिलाधिकारी ने उन्हें आदेश किए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसको लेकर उन्होंने कुछ दिन पहले निरीक्षण किया था, जिसमें यह कमी पाई गई। इसको लेकर भवन स्वामी को कई नोटिस जारी किए गए। इसके बाद भी भवन स्वामी द्वारा मानकों का पालन नहीं किया गया। वह बुधवार को टीम के साथ मौके पर पहुचीं। उन्होंने करीब सोलह हजार वर्ग मीटर में बन रहे इस भवन को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि भवन सील करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed