{"_id":"6369303f0a097e38651b1979","slug":"jamiat-ulama-e-hind-president-madani-says-muslims-should-build-separate-schools-for-their-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: मुसलमान अपनी बच्चियों के लिए बनाएं अलग स्कूल, जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मदनी ने दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: मुसलमान अपनी बच्चियों के लिए बनाएं अलग स्कूल, जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मदनी ने दिया बयान
Mon, 07 Nov 2022 09:51 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 07 Nov 2022 09:51 PM IST
सार
मदनी ने सह शिक्षा (को-एजुकेशन) का विरोध करते हुए कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद ने एक नीति बनाई है। देश के दौलतमंद लोगों से, वो हिंदू हों या मुसलमान, लड़कियों के लिए अलग और लड़कों के लिए अलग स्कूल बनवाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि देश में जिस तरह के हालात हैं, मुसलमानों को इससे सबक लेना चाहिए। उन्हें अपनी बच्चियों के लिए अलग स्कूल बनाना चाहिए। उन्होंने हिंदुओं को भी ऐसा करने की नसीहत दी। वह हापुड़ में रामपुर रोड स्थित टीवाईक्यू गर्ल्स इंटर कालेज के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन
मदनी ने सह शिक्षा (को-एजुकेशन) का विरोध करते हुए कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद ने एक नीति बनाई है। देश के दौलतमंद लोगों से, वो हिंदू हों या मुसलमान, लड़कियों के लिए अलग और लड़कों के लिए अलग स्कूल बनवाने के लिए कहा जाएगा। देश के मौजूदा हालात को देखते हुए लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग शिक्षण संस्थानों का होना बेहद जरूरी है। वरना झगड़े, मारपीट और इस तरह के मामले खड़े होते रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने शिक्षण संस्थानों को शिक्षा के साथ मजहबी शिक्षा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजहबी शिक्षा से बच्चों को यह एहसास होगा कि दुनिया में जो कुछ करेंगे, मौत के बाद उसका हिसाब देना है।
विज्ञापन
आल इंडिया जमीअतुल कुरैश के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरेशी ने कहा कि सभी धर्मों की लड़कियों को पढ़ना चाहिए। उन्होंने लड़कियों के लिए एक छात्रावास भी बनाए जाने की सिफारिश की। कार्यक्रम में हाजी यासीन कुरैशी, सहारनपुर के सांसद फजलुर्रहमान, मुरादाबाद सदर विधायक नासिर कुरैशी, पूर्व विधायक गजराज सिंह, विजय गोयल, अशोक शर्मा, सैय्यद अयाजुद्दीन लोग मौजूद रहे।