फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jam on NH-9 due to route diversion

Ghaziabad News: रूट डायवर्जन से एनएच-नौ पर लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Jam on NH-9 due to route diversion
डासना। 17 जून को ज्येष्ठ दशहरा के मौके पर हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या होने के चलते भारी वाहनों के लिए शनिवार सुबह 11 बजे से रूट डायवर्ट किया गया है। ऐसे में डासना में जेल कट के पास से गाजियाबाद की ओर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर आगे जाने के लिए डासना में जेल कट के पास बैरिकेडिंग की गई है। यहां यातायात पुलिसकर्मी भारी वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की जाने के लिए कह रहे हैं। कुछ भारी वाहनों ने हाइवे किनारे पर ही वाहन खड़े कर लिए हैं। इस कारण जाम की स्थिति बन गई। एसीपी यातायात जियाउद्दीन का कहना है कि रूट डायवर्जन प्लान का पालन कराने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed