फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jam in Kavinagar after coordination meeting of UP CM and Sangh

Ghaziabad: भाजपा-संघ की समन्वय बैठक में सीएम योगी हुए शामिल, कई मार्ग किए बंद; कविनगर में लगा जाम

Wed, 02 Apr 2025 04:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 02 Apr 2025 04:10 PM IST
सार

डायमंड फ्लाइओवर से कविनगर आने वाली रोड पर भयंकर जाम लग गया। मुख्यमंत्री के आने की सूचना के बाद से एक घंटे से ज्यादा समय से सड़क पर कई वाहन फंसे रहे।

विज्ञापन
Jam in Kavinagar after coordination meeting of UP CM and Sangh
बैठक से निकलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरे पर है। जहां उन्होंने  संघ और भाजपा की समन्वय बैठक में भाग लिया। आरएसएस के शताब्दी वर्ष में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए बैठक हुई है। पश्चिम क्षेत्र की समन्वय बैठक हुई है। विजय दशमी से एक साल तक आरएसएस शताब्दी वर्ष मनाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी बैठक में शामिल हुए थे। बैठक से पहले ही सड़क पर जाम लग गया।  डायमंड फ्लाइओवर से कविनगर आने वाली रोड पर भयंकर जाम लग गया। मुख्यमंत्री के आने की सूचना के बाद से एक घंटे से ज्यादा समय से सड़क पर कई वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन


गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ की समन्वय बैठक के बाद उनके निकालने की तैयारी में शहर के अध्यांश संपर्क मार्ग को बंद कर दिया गया। इस कारण से स्कूल से वापस आ रहे बच्चे घंटाभर धूप में बस में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हापुड़ चुंगी से राजनगर एक्सटेंशन की तरफ आने और जाने वाले दोनों तरफ मार्ग बंद कर देने से केंद्रीय विद्यालय कमला नेहरू नगर, परिवर्तन स्कूल राजनगर एक्सटेंशन डीपीएस,  रेयान स्कूल सहित कई अन्य स्कूलों की बसें भी फंसी रही। इस कारण से धूप में खड़े बस में बच्चे परेशान होते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed