{"_id":"687d45972a10b665360a9932","slug":"jalabhishek-will-be-done-in-dudheshwarnath-temple-route-diversion-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-681865-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दूधेश्वरनाथ मंदिर में होगा जलाभिषेक, रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दूधेश्वरनाथ मंदिर में होगा जलाभिषेक, रूट डायवर्जन
विज्ञापन
गाजियाबाद। श्रावण माह के दूसरे सोमवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में यातायात पुलिस ने लोगों को जाम से बचाने के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया है, रविवार रात दस बजे से ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के नीचे वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
एडीसीपी यातायात सच्चिदानंद ने बताया कि श्रद्धालुओं की लाइनें मंदिर से फ्लाईओवर नीचे तक लग जाती हैं। डायवर्जन लागू होने से लोग जाम से बच सकेंगे। बैरिकेडिंग करके वाहनों को आगे जाने से रोक दिया जाएगा। पुलिस इसकी व्यवस्था कर रही है। इस दौरान ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के नीचे जस्सीपुरा, हापुड़ तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। चौधरी मोड़ की ओर से हापुड़ तिराहा व मेरठ तिराहा की ओर जाने वाले हल्के व भारी सहित सभी प्रकार के वाहनों को घंटाघर फ्लाईओवर के ऊपर से भेजा जाएगा। इसी प्रकार हापुड़ तिराहा से आगे घंटाघर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। विजयनगर की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन गोशाला फाटक और चौकी बैरियर से आगे दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर प्रतिबंध रहेगा। चौधरी मोड़ की ओर से दूधेश्वरनाथ मंदिर पर जाने वाले श्रद्धालुओं को वाहनों को रामलीला मैदान में खड़ा कर जलाभिषेक करने के लिए मंदिर तक पैदल जाना होगा। इसी तरह विजयनगर की ओर से जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को मिलिट्री ग्राउंड में खड़ा करेंगे। हापुड़ चुंगी व पुराना बस अड्डा की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को नवयुग मार्केट के मार्ग पर पार्किंग व्यवस्था की गई है।