फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   It was difficult for the worker to lift the woman during cleaning.

Ghaziabad News: सफाई के दौरान महिला को उठाना कर्मी को पड़ा भारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
It was difficult for the worker to lift the woman during cleaning.
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में सफाई के दौरान सफाई कर्मी फिरोजा ने अस्पताल के प्रतीक्षालय में लेटी हुई महिला को उठाकर दूसरी जगह लेटने को कहा तो उसने फिरोजा के हाथ में काट लिया। इससे हाथ में कई दांत धंस गए, अस्पताल के अन्य सहयोगियों ने इमरजेंसी में ले जाकर मरहम पट्टी करवाया।
विज्ञापन

फिरोजा ने बताया कि एक महिला कई दिनों से अस्पताल में टंकी के सामने बने प्रतीक्षालय और दवाई वितरण खिड़की के पास लेटी रहती है। वह कई तरह का नशा भी करती है। कई बार मना करने के बावजूद एक स्थान से उठकर दूसरे स्थान पर जाकर लेट जाती थी। सोमवार को सफाई करने के दौरान प्रतीक्षालय से उठाया तो वह उठकर चली गई। इस दौरान फिरोजा काम करने लगी तो पीछे से आकर हाथ में चबा लिया। बड़बड़ाते हुए कहने लगी कि रोज परेशान करती रहती है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि नशा करने वाली महिला के बारे में अस्पताल स्टाफ ने सूचना दी थी। इसके बारे में पुलिस को सूचना भेज दी गई थी। मौके पर पुलिस आई तो वह कहीं चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed